मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 37 आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

ias transfer 2025

IAS Transfer in Madhay Pradesh : लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गुरूवार देर रात मोहन यादव सरकार द्वारा 37 भारतीय प्रशासनिक सेवा अध‍िकारियों के तबादले किए हैं।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत हर्षिता सिंह की जगह श‍िवम वर्मा को इंदौर नगर निगम आयुक्‍त और फ्रैंक नोबेल की जगह हरेंद्र नारायण को भोपाल नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानिए किस आईएएस को कहां भेजा

  1. आईएएस संजय कुमार शुक्‍ला को महिला और बाल विकास विभाग का प्रमुख सचिव ।
  2. मुकेश चंद गुप्‍ता को राज्‍यपाल के प्रमुख सचिव ।
  3. विवेक कुमार पोरवाल को लोक स्‍वास्‍थ्‍य और चिकित्‍सा शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव तथा स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं आयुक्‍त ।
  4. नवनीत कोठारी को सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योग विभाग का सचिव ।
  5. श‍िवम वर्मा इंदौर नगर निगम आयुक्‍त ।
  6. हरेंद्र नारायण भोपाल नगर निगम आयुक्त।
  7. संदीप सोनी को महाकाल मंदिर प्रशासक ।
  8. पी नरहरि लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग के सचिव ।
  9. धनंजय सिंह भदौरिया प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड सह आयुक्‍त मंडी बोर्ड ।
  10. बाबूसिंह जागोद को शहडोल संभाग का कमिश्‍नर .
  11. मालसिंह भयड़ि‍या अब प्रबंध संचालक मध्‍य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ।
  12. श्रीमन शुक्‍ल को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का सचिव और शिल्‍पा गुप्‍ता को आयुक्‍त
  13. लोक शिक्षण ।वंदना वैद्य अब आदिवासी विकास विभाग की अपर आयुक्‍त ।
  14. अनुभा श्रीवास्‍तव को विकअ सह प्रमुख राजस्‍व आयुक्‍त ।
  15. शशिभूषण सिंह संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्‍करण।
  16. सतेंद्र सिंह को गुना का कलेक्‍टर ।
  17. छोटे सिंह राजस्‍व मंडल ग्‍वालियर के सचिव ।
  18. सुरेश कुमार पन्‍ना के कलेक्‍टर । पशुपालन और डेयरी विभाग के अपर सचिव हरजिंदर सिंह ।
  19. राजस्‍व विभाग के अपर सचिव संजय कुमार होंगे।
  20. मनोज पुष्‍प पंचायत राज विभाग के संचालक और रोहित सिंह वित्‍त विभाग के उप सचिव होंगे।
  21. हर्षिका सिंह को कौशल विकास विभाग की संचालक बनाया गया है।
  22. तरुण भटनागर को शहडोल कलेक्‍टर ।
  23. अरुण कुमार परमार को नर्मदा घाटी विकास विभाग का उप सचिव ।
  24. अमनबीर सिंह बैंस ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक ।
  25. फ्रेंक नोबेल को उपसचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग ।
  26. श‍िवम वर्मा इंदौर नगर निगम आयुक्‍त ।
  27. चंद्रशेखर शुक्‍ला को सिंगरौली का कलेक्‍टर ।
  28. हर्षल पंचोली और हिमांशु चंद्र भोपाल के अपर कलेक्‍टर ।
  29. हरेंद्र नारायण को भोपाल निगम आयुक्‍त के साथ मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल का अतिरिक्‍त प्रभार ।
  30. जगदीश कुमार गोमे जिला पंचायत भिंड के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी ।
  31. अंकि‍ता धाकरे को सामाजिक न्‍याय विभाग की उप सचिव ।
  32. शेर सिंह मीना सतना निगम आयुक्‍त ।
  33. अक्षय कुमार तेम्रवाल नगरीय प्रशासन विकास अपर आयुक्‍त ।
  34. काजल जावला बड़वानी जिला पंचायत की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी।
  35. आकाश सिंह को जिला पंचायत खरगोन का मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews