MP IPS Transfer : राज्य में फिर आईपीएस अफसरों के तबादले, इन जिलों के एसपी बदले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

उज्जैन के आईजी संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर और उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है।
ips transfer

MP IPS Transfer 2024 : उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश में एक बार प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मंगलवार की आधी रात को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ओएसडी समेत 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए।

आदेश के तहत तीन जिलों जबलपुर, देवास और बड़वानी के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को  बदला गया है।साथ ही इंदौर के पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। बता दे कि वर्तमान ओएसडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। हिंगणकर को फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में नियुक्त किया गया था।

MP IPS Officer Transfer List

  • इंदौर के पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी।
  • अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन।
  • आईपीएस संतोष कुमार सिंह को इंदौर का पुलिस कमिश्नर।
  • जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • देवास एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी
  • बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास एसपी
  • इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी एसपी बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews