मध्य प्रदेश मौसम में जल्द दिखेगा बदलाव, फिर छाएंगे बादल, बारिश-बिजली के भी आसार, पढ़े आज कैसा रहेगा वेदर?

आज मंगलवार को भोपाल , इंदौर, उज्जैन,ग्वालियर-जबलपुर में तापमान में बदलाव का दौर जारी रहेगा। बुधवार को दिन-रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।
MP Weather

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में होली के बाद एक बार फिर बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। मार्च अंत में तेज गर्मी और हीटवेव चलने की संभावना है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ, साईक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के चलते होगा।

अप्रैल और मई में तापमान और भी बढ़ने की संभावना है।अगर मार्च में ही इतनी गर्मी बढ़ी तो गेहूं की फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है। इससे गेहूं का उत्पादन 15 से 20 प्रतिशत तक कम हो जाएगा।

8-10 मार्च के बाद बढ़ेगा पारा, छाएंगे बादल

दूसरे हफ्ते में तापमान इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक लेकिन भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान सामान्य रहेगा।दोनों हफ्तों में बादल छाएंगे लेकिन बारिश नहीं।

15-17 मार्च के बाद हल्की बारिश

तीसरे हफ्ते में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक तो शेष प्रदेश में न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री रहेगा।इस दौरान पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है ।

20-22 मार्च के बाद फिर बादल बारिश, चलेगी लू

मार्च अंत में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रीवा और शहडोल संभाग में न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री तो भोपाल सहित शेष प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक रहेगा ।जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है ।ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के कुछ जिलों में हीट वेव का असर रहेगा ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews