मोहन कैबिनेट बैठक में 4 विधेयक समेत इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में 4 अहम विधेयकों को मंजूरी देने के साथ बाबई मोहासा में उद्योग के लिए आरक्षित जमीन में छूट देने का फैसला किया गया है।
Mohan cabinet meeting

Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 29 जुलाई मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई ।मानसून सत्र के चलते यह बैठक विधानसभा के समिति कक्ष क्रमांक एक में रखी गई।बैठक में अनुपूरक बजट (वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ) के साथ चार विधेयकों को मंजूरी दी गई। इन विधेयकों को इसी सत्र में पेश किया जाएगा।इसके अलावा बैठक में बाबई मोहासा में उद्योग के लिए आरक्षित जमीन में छूट देने का भी फैसला किया है।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन 4 विधेयकों को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में विश्वास संशोधन विधेयक 2025, माध्यमस्थ अधिकरण संशोधन विधेयक, दुकान स्थापना अधिनियम संशोधन विधेयक और कारखाना अधिनियम संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई।इसके अलावा बाबई मोहासा में उद्योग के लिए जमीन देने पर छूट दी गई है। विक्रमपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में गांवों की जमीन का अधिग्रहण प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

एमपी बीजेपी विधायक दल की बैठक आज

भोपाल में मंगलवार शाम 7 बजे सीएम हाउस में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी।इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव विधायकों के साथ विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष के सवालों के जवाब को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। सरकार के पक्ष को रखने पर भी जोर रहेगा।खबर है कि बैठक में सरकार से तीखें सवाल पूछने वाले विधायकों से सत्ता-संगठन के पदाधिकारी चर्चा सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews