
Mohan Cabinet Decision 2025 : आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अहम कैबिनेट बैठक सम्मन्न हुई है। कैेबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश, किसानों, महिलाओं और कर्मचारियों के हित में कई फैसले लिए गए। इनमें तबादला नीति की अवधि को आगे बढ़ाना भी शामिल है।कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रस्ताव पारित कर धन्यवाद दिया गया।
कैबिनेट बैठक के बाद नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ब्रीफिंग करते हुए बताया कि मोहन सरकार ने अधिकारी कर्मचारियों के तबादलों की तिथि बढ़ा दी है। अब 17 जून तक हर विभाग में ट्रांसफर हो सकेंगे। पहले यह डेट 10 जून थी। स्कूल शिक्षा विभाग का पोर्टल बनने में हुए विलंब के चलते कैबिनेट बैठक में यह आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
एमपी मोहन कैबिनेट बैठक के फैसले
- अधिकारी कर्मचारियों के तबादलों की तिथि बढ़ा दी है। अब 17 जून तक हर विभाग में ट्रांसफर लिस्ट जारी हो सकेगी।
- आज आयातित तुअर दाल पर मंडी टैक्स पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया गया है ।प्रदेश के तुअर दाल किसानों को बड़ी राहत देते हुए तुअर को मंडी शुल्क से छूट देने का निर्णय लिया गया। अभी 100 रुपए पर 1 रुपए मंडी शुल्क लगता था।
- मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना को मंजूरी दी गई है। इसका लाभ दूरस्थ अंचल में रहने वाले जनजातीय समुदाय को विशेष रूप से मिलेगा। यह योजना राज्य के दूरस्थ और छोटे गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के उद्देश्य से बनाई गई है। इसके तहत 30,900 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर ₹21,630 करोड़ खर्च होंगे।राज्य के दूरस्थ गांवों में सड़कें बनाई जाएंगी, खासकर आदिवासी क्षेत्रों में। योजना के तहत 30,900 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी ।इस योजना से 80% आदिवासियों को फायदा मिलेगा।
- कामकाजी महिलाओं के लिए चार हॉस्टल बनाने की स्वीकृति । लगभग 350 सीटें होंगी।ये हॉस्टल झाबुआ, सिंगरौली, देवास और नर्मदापुरम में हॉस्टल बनाए जाएंगे।मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से वर्किंग वुमन हॉस्टल के लिए 40 करोड़ 59 लाख रुपये का फंड प्राप्त किया है।हॉस्टल का संचालन पीपीपी मोड पर होगा।
11 जून को एमपी आएंगी राष्ट्रपति
कैबिनेट बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी 19 जून को मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने और देश की आर्थिक,सामाजिक, सांस्कृतिक प्रगति के लिए आज कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर बधाई दी गई।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी#MPCabinetDecisions
https://t.co/TKaCRLZsVL— Jansampark MP (@JansamparkMP) June 10, 2025
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

