Mohan Cabinet Decision : मोहन कैबिनेट बैठक सम्पन्न, लिए गए अहम फैसले, इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

मोहन कैबिनेट बैठक में एमपी से नक्सलवाद के सफाए के लिए 850 कार्यकर्ताओं के पद मंजूर और पैरालंपिक मेडलिस्ट रुबीना फ्रांसिस व कपिल परमार को 1-1 करोड़ देने का फैसला लिया गया लेकिन शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति पर कोई चर्चा नहीं हुई
mohan cabinet meeing

Mohan Cabinet Decision 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पेंशन कार्यालय के स्टॉफ में कमी, नक्सवाद के सफाए के लिए 850 पद मंजूर समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। हालांकि कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। संभावना है कि आने वाले दिनों में इस पर कोई फैसला लिया जा सकता है।

कैबिनेट की ब्रीफिंग करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इस साल 8 लाख 76 हजार किसानों से 81 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी की गई है। पिछले साल 40 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया  था। जिन किसानों ने स्लाट बुकिंग कर ली है, उनसे 9 मई तक गेहूं खरीदा जाएगा। अभी तक किसानों को 16500 करोड का भुगतान कर दिया गया है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत जो फेल हो गए हैं वह फिर से परीक्षा दे पाएंगे। 17 जून के आसपास परीक्षा होगी।

मोहन कैबिनेट बैठक फैसले

  • सभी जिलों के पेंशन कार्यालय के स्टाफ को कम किया जाएगा। एक केंद्रीय प्रकोष्ठ बनाया जाएगा।
  • पचमढ़ी शहर की सीमा के भीतर स्थित वन विभाग की भूमि को वन आरक्षित भूमि से बाहर करने का प्रस्ताव । राजस्व विभाग को देने का निर्णय लिया गया। होटल, रिसॉर्ट और अन्य सुविधाओं के निर्माण । स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। पचमढ़ी को पर्यटन के नक्शे पर तेजी से उभरने में इस निर्णय से मदद मिलेगी।
  • बालाघाट, मंडला, डिंडौरी से नक्सलवाद के सफाए के लिए 850 कार्यकर्ताओं के पद मंजूर । हर महीने 25 हजार मानदेय दिया जाएगा।।
  • ओलंपिक विजेता टीम के सदस्य को जिस तरह प्रदेश में एक करोड रुपए की सम्मान निधि दी जाती है वैसी ही उन दिव्यांग खिलाड़ियों को भी दी जाएगी जिन्होंने पैरा ओलंपिक में पदक प्राप्त किए है, ऐसे प्रदेश के दो खिलाड़ी हैं‌। अभी 50 लाख रुपए दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर एक करोड रुपए करने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।
  • प्रदेश के पैरालंपिक मेडलिस्ट रुबीना फ्रांसिस और कपिल परमार को 1-1 करोड़ दिए जाएंगे।
  • जून में नरसिंहपुर और सतना में कृषि समागम आयोजित किया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने और उन्नत खेती के लिए इस तरीके के आयोजन किया जा रहे है। पिछले दिनों सीतामऊ में भी आयोजन किया गया था।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम

  • दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक सीएम हाउस स्थित “समत्व” में आयोजित वक्फ सुधार जन जागरण कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों से संवाद ।
  • शाम 4:00 से 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री गृह विभाग की समीक्षा बैठक। कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थितियों की गहन समीक्षा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews