Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है । इसके अलावा सीएम कई विभागों की समीक्षा भी करेंगे और फीडबैक लेंगे।
Mohan cabinet meeting

Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे होगी जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी। बैठक में किसानों, महिलाओं और युवाओं के रोजगार से जुड़े प्रस्ताव आ सकते है।

कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व के बफर जोन के विकास और डायल 100 सेवा के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव आ सकता है ।सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर भी फैसला हो सकता है। चुंकी बीते दिनों सीएम ने कहा था कि अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र होगी।इसका कैबिनेट बैठक में निर्णय होगा।इसके अलावा नई तबादला नीति पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

नई तबादला नीति का आ सकता है प्रस्ताव

खबर है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने नई तबादला नीति 2025 तैयार की है, जिसे कैबिनेट मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा। नई तबादला नीति के जारी होते ही तबादलों से बैन हटाया जाएगा ।नई नीति से खासतौर पर उन कर्मचारियों को लाभ मिलेगा जो दो साल से ज्यादा समय से ट्रांसफर बैन के चलते एक ही जगह पर जमे हुए है।गंभीर बीमारी, प्रशासनिक, स्वेच्छा सहित अन्य आधार स्थानांतरण को प्राथमिकता दी जा सकती है।शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों में तबादलों की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इससे पहले ट्रांसफर पॉलिसी 2021-22 में लागू की गई थी।

सीएम मोहन यादव का मंगलवार का पूरा शेड्यूल

  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 10.50 बजे सीएम हाउस में महाकौशल विज्ञान परिषद् की वार्षिक स्मारिका का विमोचन करेंगे।
  • 11.15 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।
  • 12.30 बजे आयुष विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।
  • 1.30 बजे मुलाकात के लिए समय आरक्षित रहेगा।
  • दोपहर 3 बजे लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।
  • शाम 7 बजे से सीएम हाउस में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews