
Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 26 अगस्त मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है।यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक में राज्य के समग्र विकास, नीतिगत विषयों और प्रशासनिक फैसलों पर चर्चा हो सकती है।इसके अलावा कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।भारी बारिश से फसलों को नुकसान और सिंहस्थ कार्यों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
- श्योपुर और सिंगरौली में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने का प्रस्ताव।
- धार, बैतूल, पन्ना व कटनी में पीपीपी मोड पर नए मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव।
- पीथमपुर-उज्जैन तक मेट्रो रूट बढ़ाने का प्रस्ताव।
- अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तीन नए कानूनों पर चर्चा। इसके लिए कंप्यूटर समेत कई डिजिटल और अत्याधुनिक उपकरण खरीदे जाने की योजना है।
- इंदौर और उज्जैन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रूट को मंजूरी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
- मंगलवार सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।
- दोपहर 12.20 बजे रविन्द्र भवन में प्रदेश की विद्युत कंपनियों में चयनित
- उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह।
- दोपहर 1.20 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए प्रस्थान।
- जबलपुर आगमन के उपरांत स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता।
- दोपहर 3.30 बजे जबलपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
- रात्रि 12.10 बजे भोपाल आगमन होगा।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

