मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, लिए जा सकते है कई फैसले

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है जिसमें कई जनहितकारी और बड़े निर्णय लिए जा सकते है।
mohan cabinet meting

Mohan Cabinet Decision 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 11:45 में शुरू होगी। इस बैठक में कई जनहितकारी और बड़े निर्णय लिए जा सकते है।

बैठक में सामाजिक योजनाएं, महिलाओं के लिए सुविधाएं और 30 मई को पीएम नरेंद्र मोदी की भोपाल यात्रा से संबंधित तैयारियों पर चर्चा हो सकती है।इससे पहले 20 मई को भी कैबिनेट की मीटिंग का आयोजन राजवाड़ा में किया गया था

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को लगेगी मुहर

  • विभागाध्यक्षों को अधिक वित्तीय अधिकार दिए जाने का प्रस्ताव । 8 वर्षों बाद बुक ऑफ फाइनेंशियल पावर में संशोधन । इसके तहत विभागों को लैपटॉप, फर्नीचर जैसी वस्तुएं खरीदने के लिए अब प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। विभागाध्यक्ष सीधे स्तर पर यह निर्णय लेने में सक्षम होंगे। प्रशिक्षु (इंटरन) रखने का भी अधिकार मिलेगा।
  • मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाने के संबंध में चर्चा। प्रदेश के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा।

सीएम डॉ मोहन के आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • सीएम डॉ मोहन यादव आज सुबह 9.30 बजे शीतलदास की बगिया में घाट की साफ सफाई और सफाई मित्रों का सम्मान ।
  • सुबह 10.15 बजे पुरानी बावड़ी भोपाल टॉकीज जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण ।
  • 11.30 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक ।
  • दोपहर 1.30 बजे मंत्रालय कर्मचारियों की ओर से आयोजित आभार कार्यक्रम ।
  • मुख्यमंत्री दोपहर 3.30 बजे अपने निवास पर मुलाकात ।
  • शाम 6 बजे पार्टी कार्यालय में बैठक ।

3 जून को पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक

मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में अगली कैबिनेट बैठक होगी। सभी मंत्री झील किनारे पाइन ट्री के नीचे 3 जून को मीटिंग करेंगे। यह बैठक जनजातीय राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजित की जा रही हैइससे पहले मार्च 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सरकार के नेतृत्व में कैबिनेट की मीटिंग पचमढ़ी में हुई थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews