Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में तबादला नीति समेत कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।संभावना है कि तबादला नीति को मंजूरी मिलते ही सीमित समय के लिए तबादलों से बैन हट सकता है।
mohan cabinet meting

Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। बैठक मंत्रालय में दोपहर 1 बजे होगी जिसमें कई बड़े प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी।बैठक में नई तबादला नीति को भी मंजूरी दी जा सकती है, इसके बाद एक महीने के लिए तबादलों से बैन हटाया जा सकता है।

दरअसल, पिछली कैबिनेट बैठक में तय किया गया था कि प्रदेश में 1 से 30 मई तक तबादले होंगे। मुख्यमंत्री ने नीति तैयार करने के लिए निर्देश भी दिए थे और कहा था कि अगली कैबिनेट बैठक में तबादला नीति 2025 प्रस्तुत की जाएगी।इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर भी फैसला हो सकता है।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर?

  • नई तबादला नीति 2025 का प्रस्ताव। एक मई से हट सकता है तबादलों से प्रतिबंध । नई नीति के तहत, जिले के भीतर प्रभारी मंत्री को रहेगा तबादले का अधिकार । पति-पत्नी को एक स्थान पर पदस्थ।गंभीर बीमारी के प्रकरणों में तबादलों में प्राथमिकता । अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग के मामले हैं तो प्राथमिकता के आधार पर तबादले।तीन वर्ष से एक स्थान पर पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी हटाए जाएंगे।
  • नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना । यह संयंत्र मध्य प्रदेश में लगेगा और इससे उत्तर प्रदेश को भी बिजली मिलेगी।
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग उपार्जन के लिए राशि की व्यवस्था संबंधी प्रस्ताव
  • कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के कुछ प्रकरण निर्णय।
  • कर्मचारियों के प्रमोशन पर फैसला संभव।चुंकी बीते दिनों सीएम ने कहा था कि अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र होगी।इसका कैबिनेट बैठक में निर्णय होगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम

  • सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 11.30 बजे इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12.45 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.20 बजे कैबिनेट की बैठक में शिरकत करेंगे।
  • कैबिनेट की बैठक के बाद दोपहर 3 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दिल्ली से शाम 6.45 बजे जयपुर रवाना होंगे। जयपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews