
Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में 11 बजे अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई।इसमें एक दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई जा सकती है।
बैठक में वक्फ की संपत्तियों की जांच और सर्वे को लेकर राजस्व के तहत महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं। चुंकी केंद्र सरकार के संशोधित वक्फ कानून के लागू होने से पहले ही मध्य प्रदेश में वक्फ की संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। बैठक में अन्य कई विकासात्मक और जनकल्याणकारी प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी?
- गायों के आहार के लिए 20 रुपये की जगह 40 रुपये प्रति गाय अनुदान देने का प्रस्ताव ।इस फैसले से प्रदेश में गायों के आहार की गुणवत्ता और प्रबंधन में सुधार आएगा।
- सिंचाई परियोजनाओं के प्रस्ताव पर चर्चा ।इन परियोजनाओं से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने की संभावना है।
- बैठक में नगरीय विकास, जल आपूर्ति और वन परिक्षेत्र से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।
- अर्बन ट्रांसपोर्ट पॉलिसी और जल संवर्धन योजनाओं पर चर्चा।
- स्कूल शिक्षा विभाग समेत कई अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।
सीएम मोहन यादव के आज मंगलवार के मुख्य कार्यक्रम
- सीएम डॉ मोहन यादव आज सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।
- दोपहर 12.30 बजे अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का प्रदेश में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय शीर्ष समिति की मीटिंग करेंगे।
- दोपहर 1.30 बजे सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।
- दोपहर 2.30 से 03.15 बजे तक मंत्रालय में समय आरक्षित है।
- 3.15 बजे प्रधानमंत्री के अशोकनगर दौरे की तैयारियों के संबंध में बैठक करेंगे।
- शाम 4 बजे वीसी के माध्यम से ग्वालियर के विवेकानंद नीडम आर.ओ.बी का लोकार्पण करेंगे।
- 4.30 से 5.30 बजे तक मुलाकात के लिए समय आरक्षित किया गया है।
- ग्वालियर नवनिर्मित आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। चंद्रबदनी नाका से न्यू कलेक्ट्रेट मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक-418 पर विवेकानंद नीडम के समीप लगभग 42 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से यह आरओबी बनकर तैयार
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

