आज खजुराहो में मोहन कैबिनेट बैठक, हो सकते है कई बड़े फैसले, सीएम करेंगे इन विभागों की भी समीक्षा

आज मंगलवार को खजुराहो में कैबिनेट बैठक के साथ लोक निर्माण विभाग (PWD) और लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHE) के कामकाज भी समीक्षा होगी, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते है।
Cabinet Meeting Decisions

Mohan Cabinet Meeting 2025 : आज 9 दिसंबर मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में अहम कैबिनेट बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि कैबिनेट मीटिंग में किसानों, युवाओं और आमजन के हित के लिए कई बड़े फैसले लिए जा सकते है।बैठक के बाद सीएम यादव महाराजा कन्वेंशन सेंटर में महाराजा छत्रसाल और सरदार वल्लाभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र राजनगर के सती की मढ़िया में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और लाड़ली बहना योजना की एक करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में लगभग 1857 करोड़ 62 लाख रुपये अंतरित करेंगे। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

कैबिनेट बैठक से पहले सीएम करेंगे विभागों की समीक्षा

  • दरअसल, 13 दिसंबर को मोहन सरकार के गठन के दो वर्ष पूरे होने जा रहे है, ऐसे में मोहन सरकार सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा कर रही है। पिछले 2 दिनों में भोपाल में लगातार 10 विभागों की समीक्षा की गई और कई अहम फैसले लेने के साथ सख्त निर्देश दिए गए।
  • अब बचे हुए विभागों की आज मंगलवार को खजुराहो में अलग-अलग बैठक होगी। इसमें दो वर्ष में हुए कार्यों के प्रदर्शन और अगले तीन वर्ष की कार्ययोजना पर मंथन होगा।सभी मंत्रियों ने विभागों की अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनाई हैं।
  • खजुराहो में दोपहर 12 बजे से 12:45 बजे तक लोक निर्माण विभाग की समीक्षा होगी, जिसमें विभागीय मंत्री राकेश सिंह उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12:45 बजे से 1:30 बजे तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री सम्पतिया उईके उपस्थित रहेंगी।इसके बाद 3 से 5 बजे के बीच में कैबिनेट बैठक होगी।
  • अबतक पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा, नर्मदा घाटी विकास, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग , स्वास्थ्य, सहकारिता, महिला एवं बाल विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सामाजिक न्याय और कृषि विभाग , खाद्य नागरिक आपूर्ति, वाणिज्यिक कर, पशुपालन एवं डेयरी, नगरीय विकास एवं आवास, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति विकास, सूक्ष्म और लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की समीक्षा हो चुकी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews