
Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 29 जुलाई मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है।यह बैठक विधानसभा के समिति कक्ष क्रमांक एक में होगी।इसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और फिर मंजूरी मिलेगी।बैठक में अनुपूरक बजट , फायर सेफ्टी बिल, किरायेदार अधिनियम सहित कई अहम विधेयकों को मंजूरी मिल सकती है।साथ ही विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने वाले कुछ विधेयकों के प्रारूप पर भी चर्चा हो सकती है। बता दे कि मोहन सरकार आज मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट पेश करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
- सुबह 9.10 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। 9.30 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।
- सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे।
- दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हाल में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
- शाम 4 बजे कानून व्यवस्था को लेकर बैठक करेंगे।
- शाम 7 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।
शाम 7 बजे बीजेपी विधायकों की बैठक
भोपाल में मंगलवार शाम 7 बजे सीएम हाउस में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी।इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव विधायकों के साथ विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष के सवालों के जवाब को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। सरकार के पक्ष को रखने पर भी जोर रहेगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

