Mohan Cabinet Expansion : मोहन मंत्रिमंडल विस्तार आज, राजभवन में तैयारियां शुरू, 24 से 26 मंत्री ले सकते हैं शपथ, कई नए चेहरों को मिलेगा मौका!

cm mohan yadav

MP Mohan Cabinet Expantion 2023 : लंबे इंतजार के बाद आज 25 दिसंबर को आखिरकार मोहन कैबिनेट का गठन होने जा रहा है। आज सोमवार को डॉ मोहन यादव राज्यपाल मंगनभाई छगनभाई पटेल से मुलाकात करेंगे और मंत्री बनने वाले विधायकों के नामों की लिस्ट सौंपेंगे। सभी मंत्रियों का शपथ ग्रहण राजभवन में दोपहर साढ़े 3 बजे से होगा। सीएम मोहन यादव ने खुद ये जानकारी रविवार देर रात मीडिया को दी थी, संभावना जताई जा रही है कि 20-22 विधायक मंत्रीपद की शपथ ले सकते है।

मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है ये नाम

खास बात ये है कि मोहन कैबिनेट में कौन शामिल होगा और कौन नहीं इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है लेकिन सीएम डॉ. मोहन यादव ने 2 दिन तक दिल्ली में रहकर बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात की, जिसके बाद मंत्रियों के नाम फाइनल हुए। सुत्रों की मानें तो कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, भूपेंद्र सिंह,गोविंद राजपूत,प्रद्युम्न सिंह तोमर, इंदर सिंह परमार, तुलसी सिलावट, कृष्णा गौर, विश्वास सारंग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।इसके अलावा कई चौंकाने वाले नाम भी सामने आ सकते है।कैबिनेट में कई सिंधिया समर्थक भी नजर आएंगे।

पुराने चेहरों को भी मिल सकता है मौका

माना जा रहा है 2024 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातिगत और क्षेत्रीय को साधते हुए कई नामों को शामिल किया जाएगा।पुराने चेहरों में से भी कईयों को परफार्मेंस के आधार पर फिर से मौका मिल सकता है। चुंकी मुख्यमंत्री यादव ने भाजपा हाईकमान के साथ मिलकर मंत्रियों के नामों पर मंथन किया और वे लगातार 2 दिन दिल्ली में भी रहे, इसके भी पहले भी वे 2 बार दिल्ली गए, ऐसे में माना जा रहा है कि मोहन कैबिनेट में शीर्ष नेतृत्व का दबदबा देखने को मिलेग। जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल डिप्टी सीएम बनाए जा चुके है और पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी स्पीकर बनाकर एक बड़ा पद दिया जा चुका है, लेकिन अभी भी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल , रीती पाठक और कैलाश विजयवर्गी जैसे बड़े चेहरे सामने हैं, जिसकी भूमिका तय होनी है। सुत्रों की मानें तो कैलाश विजयवर्गीय को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम

• कैलाश विजयवर्गीय

• प्रहलाद पटेल

• राकेश सिंह

• प्रभुराम चौधरी

• अर्चना चिटनीस

• संपतिया उईके

• एंदल सिंह कंसाना

• नारायण सिंह कुशवाहा

• प्रद्युम्न सिंह तोमर

• तुलसी सिलावट

• हेमंत खंडेलवाल

• चेतन कश्यप

• ब्रजेंद्र प्रताप सिंह

• कुवर सिंह टकाम

• गोविंद सिंह राजपूत

• प्रदीप लारिया

• राकेश शुक्ला

• घनश्याम चंद्रवंशी

• इंदर सिंह परमार

• ऊषा ठाकुर

• विश्वास सारंग

• संजय पाठक

• मालिनी गौड़ या रीति पाठक

• राकेश शुक्ला या अमरीश शर्मा

• निर्मला भूरिया या नागर सिंह

• विक्रम सिंह या दिव्यराज सिंह

• कृष्णा गौर या रामेश्वर शर्मा

• राव उदय प्रताप

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews