MP News: उपयंत्री समेत 8 निलंबित, 19 से ज्यादा कर्मचारियों को नोटिस, 1 बर्खास्त

mp news suspended

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में शासकीय कामों में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के निलंबन का सिलसिला जारी है।अब सतना में 5 उपयंत्री और बड़वानी में 3 सिस्टर्स को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है।वही अनूपपुर में 3 सीएमओ और बड़वानी में 16 डॉक्टरों से ज्यादा को नोटिस जारी किया गया है।वही बड़वानी में कम्प्यूटर ऑपरेटर को बर्खास्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP College : कॉलेज छात्रों को बड़ी राहत, उच्च शिक्षा विभाग ने फिर तारीख बढ़ाई

सतना कलेक्टर (Satna Collector) एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कटेसरिया ने मतदान दलों के लिये नियुक्त नगर निगम के 5 उपयंत्रियो धर्मेन्द्र सिंह परिहार, मनोज कुमार वर्मा, आकाश कुमार भट्टी, केपी गुप्ता और दीपक बागरी को प्रशिक्षण में अनुपस्थिति पर दिये गये कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन अवधि में पांचो उपयंत्रियों का मुख्यालय परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण कार्यालय सतना नियत किया गया है।

अनुपपुर अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने सीएम हेल्पलाईन पोर्टल (CM Helpline Portal) में लंबित शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर नगर पालिका अनूपपुर एवं कोतमा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी विकास चन्द्र मिश्रा, नगर पालिका जैतहरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेन्द्र सिंह एवं नगर पालिका बिजुरी की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) सुश्री मीना कोरी को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं और निर्देश दिए हैं कि लंबित शिकायतों का निराकरण साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के पूर्व नहीं किया गया तो आगामी 02 माहों का वेतन संचयी प्रभाव से रोक दी जावेगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, दिवाली से पहले मिलेगा DA एरियर का लाभ! बढ़ेगी सैलरी

बड़वानी कलेक्टर (Barwani Collector) शिवराजसिंह वर्मा ने शनिवार को दोपहर को जिला चिकित्सालय के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 16 चिकित्सकों डॉ. राजेश जैन, डॉ. जेसी मालवीय, डॉ. मीनाक्षी मंडलोई, डॉ अनुराधा मालवीय, डॉ नितिन पटेल, डॉ. जोसेफ सुल्या, डॉ. एल एस ठाकुर, डॉ. दीपक मुवेल, डॉ. दीपक अवास्या, डॉ. जीएल सोलंकी, डॉ संदीप पंवार, डॉ ज्योति बघेल, डॉ. मयंक पाटीदार, डॉ. मनीष कुमार मालवीय, डॉ. जिशान मंसूरी, डॉ. आशीष सेन  को शोकाज नोटिस जारी कर, समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। अन्यथा की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कठोर कार्यवाही करवाने की चेतावनी दी है।

इसके अलावा बड़वानी कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने जिला चिकित्सालय की ओपीडी, सेन्ट्रल लेबोरेटरी, दवाई वितरण केन्द्र, डेंगू वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान OPD से अधिकांश चिकित्सकों के अनुपस्थित मिलने पर जहां उन्हे शोकाज नोटिस देने के निर्देश दिये। वही सेन्ट्रल लेबोरेटरी से रोगियों को डेढ़ घंटे में जांच रिपोर्ट नही मिलने पर एवं मौके से अनुपस्थित कम्प्यूटर आपरेटर रोहित वर्मा की संविदा नियुक्ति तत्काल समाप्त करने एवं डेंगू वार्ड से मेट्रन मनीषा पाण्डे, नर्सिंग सिस्टर सीके त्रिपाठी, स्टाफ नर्स लीना उइके को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिये है। वही कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित SDM बड़वानी घनश्याम धनगर से चिकित्सकों एवं स्टाफ के उपस्थिति पंजी को अपने समक्ष जब्त भी करवाया है।

यह भी पढ़े.. MP School: निजी स्कूलों के लिए बड़ी खबर, मंडल जारी करेगा डेट, 15 नवंबर तक करें आवेदन

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews