MP में गृहमंत्री अमित शाह ने ये बड़ी घोषणा, बोले- पुलिस को टेक्नोलॉजी से लैस करना होगा

amit shah in mp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज शुक्रवार 22 अप्रैल को मध्य प्रदेश दौरे पर है। वे आज भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सबसे पहले केन्द्रीय मंत्री शाह ने केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के @ficci_india के ‘फिक्की टेक एक्सपो’  का शुभारंभ करते हुए बड़ी घोषणा की है। शाह ने ऐलान किया है कि मध्यप्रदेश में भोपाल में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।अब अंग्रेजों की डंडा मार पुलिस नहीं चलेगी, नॉलेज, सबूत और तर्कपूर्ण पुलिसिंग जरूरी है।

यह भी पढ़े.. MP: 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, 9 जिलों में बौछार के आसार, बिजली गिरने भी अलर्ट, जानें हफ्ते का हाल

अमित शाह ने कहा कि देशभर में एक ही प्रकार की वायरलेस, एक ही प्रकार के सीसीटीवी लगें। एक्सचेंज ऑफ इंफॉर्मेशन की सारी चीजें हों, एक्सचेंज ऑफ डेटा का अधिकार भी देश की हर पुलिस को हो ।इस प्रकार की व्यवस्था हम टेक्नलॉजी मिशन के माध्यम से करना चाहते हैं। इससे देश का बहुत बड़ा फायदा होगा। आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है तो पुलिस को मॉर्डनाइज करना पड़ेगा ।इसके बाद शाह शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर पौध-रोपण करेंगे और नवीन उपकरणों की प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया।

सेंट्रल अकादमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग (CAPT) में हुए इस आयोजन में शाह ने आगे कहा कि पुलिस को अपराधियों से दो कदम आगे रहना होगा, इसके लिए टेक्नोलॉजी बहुत जरूरी है। कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल को भी टेक्नो फ्रेंडली होना होगा।हम एक बहुत ही कठिन काल से गुजरे हैं, सदी की सबसे भीषण जानलेवा बीमारी का सामना देश ने किया है। दुनिया में लाखों लोग मृत्यु की शरण हुए हैं, कोरोना के समय में देशभर में लगभग 4 लाख से अधिक पुलिस कर्मी संक्रमित हुए, 27 सौ से ज्यादा की मृत्यु भी हुई।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को फिर मिलेगी 2 बड़ी गुड न्यूज! 70000 तक बढ़ेगी सैलरी, जानें कैसे?

शाह ने आगे कहा कि सेंट्रल अकादमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग जैसी मीटिंग्स के जरिए कुछ राज्य मिलकर अपने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा कर सकते हैं। एक जैसे अपराध के लिए समान नीति बना सकते हैं और ड्रग्स, हवाला, साइबर फ्रॉड, इन चैलेंजेस पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। एक NAFIS (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) सेवा भी हम आगे लाने वाले हैं। देशभर की ​पुलिस के पास करोड़ों में फिंगर प्रिंट का डेटा है। NAFIS के माध्यम से जैसे ही अपराधी के फिंगर प्रिंट को कम्प्यूटर में डालेंगे वह डेढ़ मिनट के अंदर आपको नाम दे देगा

इसके बाद  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2.30 बजे जंबूरी मैदान में वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और तेन्दूपत्ता संग्राहकों को लाभांश का वितरण भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद शाह शाम 6.40 बजे रवाना होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews