MP News: कांग्रेस की “आदिवासी अधिकार यात्रा” के जवाब में भाजपा का कैम्पेन “धोखा”

पंचायत चुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में भले ही अभी उपचुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ है लेकिन राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ गए हैं।  कांग्रेस (Congress) ने आज बड़वानी में “आदिवासी अधिकार यात्रा” का आयोजन किया। इस यात्रा से पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।  उधर भाजपा (BJP) ने कांग्रेस की “आदिवासी अधिकार यात्रा” को “धोखा यात्रा” कहा है और इसके खिलाफ हैशटैग धोखा यात्रा कैम्पेन शुरू किया है।

मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र बड़वानी के जरिये आदिवासियों के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए आज 6 सितम्बर को कांग्रेस ने “आदिवासी अधिकार यात्रा” का आयोजन किया। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस भाजपा को घेरने और अपनी 15 महीने की सरकार की उपलब्धियां गिनाने का काम कर रही है। आदिवासी अधिकार यात्रा को कमलनाथ (Kamalnath) ने सम्बोधित करते हुए प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) को निशाने पर लिया और अपनी सरकार की पीठ थपथपाई।

 ये भी पढ़ें – ग्वालियर में ट्रिपल मर्डर! घर में मृत मिले पति पत्नी बेटी, एसपी सहित FSL टीम मौके पर

कांग्रेस ने 15 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां और आदिवासियों के कल्याण के लिए किये गए कार्यों को गिनाते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया।

उधर कांग्रेस की आदिवासी अधिकार यात्रा पर भाजपा ने पलटवार किया है।  स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने ट्वीट कर हैशटैग #धोखा यात्रा के साथ लिखा – आज कमलनाथ जरूर बताएँगे कि उन्होंने सम्बल योजना बंद कर 15 महीने तक आदिवासियों को गरीबी से जूझने के लिए मजबूर किया।

ये भी पढ़ें – BJP महामंत्री के वायरल ऑडियो से मचा बवाल, देना पड़ा इस्तीफा

उधर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट किया , आज कमलनाथ की #धोखा यात्रा। जनजाति समाज को कमल नाथ ये जरूर बताने का सहस जुटाएं कि 15 महीने तक उन्होंने क्या क्या धोखे दिए।

ये भी पढ़ें – VIDEO: ऊर्जा मंत्री का अलग अंदाज, युवाओं संग बैडमिंटन में आजमाए दो दो हाथ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews