MP Patwari Exam 2023 : मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने दिए नियुक्ति के आदेश

Exam

MP Patwari Recruitment Exam : मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा ग्रुप-2 सबग्रुप-4 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने उनकी नियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के इस आदेश के बाद प्रतीक्षारत 9 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की जॉइनिंग का रास्ता खुल गया है।

चयनित अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी

बता दें कि एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में कथित धांधली के आरोप लगाए गए और इसपर जमकर हंगामा हुआ। प्रदेशभर में इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद सरकार ने एक जांच आयोग का गठन किया था। इस आयोग ने जांच के बाद अब क्लीनचिट दे दी है जिसके बाद सरकार ने चयनित अभ्यर्थियों की नियक्ति के आदेश दे दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित ग्रुप-2 सबग्रुप-4 एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम के आधार पर नियुक्ति संबंधी कार्यवाही की जाए।

जानें पूरा मामला

मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा 2023 ग्रुप-2 सबग्रुप-4 में धांधली के आरोप के बाद तत्कालीन शिवराज सरकार ने इस परीक्षा के आधार पर चयन किए गए पटवारियों की नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी। दरअसल, भर्ती परीक्षा परिणामों में जो 10 टॉपर्स थे उनमें से 7 टॉपर ग्वालियर के NRI कॉलेज के थे। इन उम्मीदवारों के रोल नंबर की सीरीज भी एक जैसे शुरुआती अंक ‘2488’ से हुई थी वहीं 7 में 5 उम्मीदवारों के सिग्नेचर हिंदी में थे जबकि उन्होंने क्वेश्चन पेपर इंग्लिश में लिखे थे। इन बातों को लेकर चयन प्रक्रिया पर धांधली के आरोप लगाए गए।

इस मामले को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर थी और उसने मामले की CBI जांच की मांग की थी। पिछले साल जुलाई में भोपाल, इंदौर समेत प्रदेशभर के छात्र सड़कों पर उतर आए थे। दिग्विजय सिंह, डॉ. गोविंद जैसे बड़े कांग्रेसी नेताओं ने सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग की। इसके बाद सरकार ने भर्तियों पर रोक लगा दी थी और जांच समिति गठित की थी। अब उस समिति की रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी न पाए जाने के बाद सरकार ने चयनिय अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews