
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के रेलयात्रियों (MP Railway News) के लिए काम की खबर है। भोपाल मंडल रेल प्रशासन द्वारा यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा फिर से शुरू हो गई है। अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके किसी भी स्टेशन की अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।
खास बात ये है कि इस मोबाइल ऐप के माध्यम से प्लेफॉर्म टिकट भी प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 139 या ई-मेल ccorwcr@gmail.com सम्पर्क करें। यात्री स्टेशन से न्यूनतम 30 मीटर तथा अधिकतम 20 किमी की दूरी तक टिकट बुक करा सकते हैं।
मोबाईल से ऐसे बुक करें टिकिट
- गूगल प्ले स्टोर, बिन्डोस स्टोर, एप्पल स्टोर से यूटीएस एप डाउनलोड करें तथा रजिस्ट्रेशन के लिए साइन अप करें।
- टिकटों के प्रकार का चयन करें। (यात्रा टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा यात्रियों की संख्या)
टिकट बुक करने के लिए आर-बॉलेट का उपयोग करें। - आर- बॉलेट को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई, अथवा यूटीएस काउण्टर द्वारा न्यून्तम 100 रुपए तथा अधिकतम 9 हजार 500 रुपए तक 100 रुपए के गुणांक में रिचार्ज करें।
- टिकट बुक करने के लिए लॉगिन कर आईडी मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करें तथा मैसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें।
- मोबाइल ऑफलाइन मोड में होने पर भी टिकट दिखाया जा सकता है।
19 नवंबर तक 46 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
- 06603/06604 बीना-कटनी-बीना मेमू ट्रेन आज 11 नंवबर से 18 नवंबर तक रद्द।
- 11271/11272 इटारसी-भोपाल-इटारसी विध्याचल एक्सप्रेस ट्रेन 11 से 18 नवंबर तक।
- 22162 दमोह-भोपाल राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन 11 से 18 नवंबर तक।
- 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन 11 से 19 नवंबर तक प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन 10 और 17 नवंबर को निरस्त रहेगी।
- 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन 10 एवं 17 नवंबर को नहीं चलेगी।
- 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस ट्रेन 10 एवं 17 नवंबर को
- 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन 11 नवंबर को।
- 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन 11 एवं 15 नवंबर ।
- 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 11, 12 और 15 नवंबर को निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों के रूट बदले
- 12121 जबलपुर-निजामुद्दीन एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आज 11, 13 और 16 नवंबर को वाया कटनी साउथ-कटनी-सतना-ओहान-वीरांगना लक्ष्मीबाई होकर गुजरेगी।
- 11466 जबलपुर-वैरावल एक्सप्रेस आज 11, 14 और 18 नवंबर को वाया जबलपुर-इटारसी-भोपाल होकर।11465 वैरावल-जबलपुर एक्सप्रेस 12 और 14 नवंबर को वाया भोपाल-इटारसी-जबलपुर होकर।
- 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 10 से 17 नवंबर तक वाया कटनी-सतना-ओहान-वीरांगना लक्ष्मीबाई होकर।
- 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 11 से 18 नवंबर तक वाया वीरांगना लक्ष्मीबाई-ओहान-सतना-कटनी होकर।
नोट : यात्रियों से निवेदन है कि रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके यात्रा प्रारम्भ करें।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

