MP News : लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, शिक्षक समेत 19 कर्मचारी निलंबित, 4 के निलंबन का भेजा प्रस्ताव, 2 की सेवाएं समाप्त

MP NEWS

MP Suspend And Notice News : मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यों और योजनाओं में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन का दौर जारी है। इसी कड़ी में  राजगढ़ के जीरापुर में माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा केंद्र सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्ष-14 से एक छात्रा की उत्तरपुस्तिका गायब होने के मामले में जिला शिक्षाधिकारी केएस भिलाला ने बड़ी कार्रवाई की है। भिलाला ने प्राथमिक शिक्षक नौशिन जहां सरकारी बालक प्राथमिक स्कूल जीरापुर व माध्यमिक शिक्षक छगनलाल दांगी एकीकृत माध्यमिक स्कूल राजाहेड़ी को निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों को निलंबन अवधि के दौरान विकासखंड शिक्षा दफ्तर में संबद्ध किया गया है।

2 पुलिसकर्मी निलंबित

श्योपुर में भाजपा नेता कन्हैया जाट के साथ मारपीट और छाती पर पिस्टल अड़ाकर एनकाउंटर करने की धमकी देने के आरोप के बाद एसपी आलोक कुमार सिंह ने पंप प्रभारी एएसआई रविंद्र पाठक को निलंबित कर दिया और पंप इंचार्ज पद से हटाते हुए उनकी जगह एएसआई ब्रजराज यादव को पंप इंचार्ज बनाया है। वही खजुराहो की राजनगर विधानसभा के लवकुशनगर थाने में पदस्थ आरक्षक प्रमोद अहिरवार का शराब के नशे में चंदला भाजपा विधायक राजेश प्रजापति को गाली देने का वीडियो वायरल के बाद थाना प्रभारी लवकुशनगर की रिपोर्ट पर आरक्षक को निलंबित किया हैं।

22 शिक्षकों पर कार्रवाई

  1. एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सामूहिक नकल जैसी लापरवाही बरतने पर बैतूल में 15 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है,वही 4 के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेजा गया है और संविदा शिक्षक एवं दैनिक वेतन भोगी चपरासी की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
  2. इस समग्र प्रक्रिया में 1 हाईस्कूल प्राचार्य, 2 उच्च माध्यमिक शिक्षक, 5 माध्यमिक शिक्षक, 10 प्राथमिक शिक्षक, 1 संविदा शाला शिक्षक एवं 3 भृत्य कुल 22 लोक सेवकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित और सेवा समाप्त किये जाने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को दिए गए।
  3. परीक्षा केन्द्र उमावि प्रभुढाना के केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष सहित शासकीय हाईस्कूल चिखली (भीमपुर) के केन्द्राध्यक्ष को तत्काल हटाए जाने के निर्देश जारी किए गए। शिक्षा विभाग के उच्च माध्यमिक शिक्षक को निलम्बित किये जाने के निर्देश दिए गए।
  4. एक माध्यमिक शिक्षक पर निलंबन की कारवाई जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भेजे गए प्रस्ताव पर होगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews