MP News : CM शिवराज ने बुलाई कलेक्टर-एसपी-कमिश्नर की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, ले सकते है कोई अहम फैसला

CM shivraj

MP Collector Commissioners/Shivraj singh chouhan : मप्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज शुक्रवार सुबह 9.30 बजे सभी जिलों के कलेक्टर,एसपी, आईजी, कमिश्नर के साथ बैठक बुलाई है। सीएम शिवराज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन से सभी को संबोधित करेंगे।इस बैठक में कानून व्यवस्था, फसलों की स्थिति  नुकसान और विकास रथ के संबंध में चर्चा की जाएगी।वही आगामी त्यौहार और आचार संहिता को लेकर भी निर्देश दिए जा सकते है।

फसलों के नुकसान और सूखे के हालातों पर हो सकती है चर्चा

खबर है कि प्रदेश के कई विधायकों और मंत्रियों ने पत्र लिखकर सीएम शिवराज से अल्प बारिश के कारण बने हालातों को देखते हुए फसल नुकसान का सर्वे कराने और राहत राशि देने की मांग की है, ऐसे में संभावना है कि सीएम कलेक्टरों और कमिश्नरों से सूखा पड़ने के हालातों पर ताजा रिपोर्ट मांग सकते हैं।हालांकि सीएम कह चुके है किसानों को वर्षा की कमी के कारण चिंता करने की जरूरत नहीं है, सरकार किसानों के साथ खड़ी है, नुकसान की भरपाई की जाएगी। आवश्यकता हुई तो फसलों का सर्वे करवाकर फसलबीमा राशि के साथ मुआवजा भी दिया जाएगा।

कानून व्यवस्था को लेकर दे सकते है कई निर्देश

इधर, मौसम विभाग ने 18 सितंबर तक प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की बारिश जताई है, इसे देखते हुए सीएम प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां और स्थिति के हिसाब से निर्णय लेने के लिए भी निर्देश दे सकती है।वही अक्टूबर में वोटर्स की फाइनल लिस्ट जारी हो जाएगी, इसके बाद चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता का ऐलान कर सकते है।वही आगामी दिनों में कई त्यौहार भी है जैसे गणेश उत्सव, पितृपक्ष, दुर्गा उत्सव और दीपावली त्यौहार , जिसे देखते हुए सीएम शिवराज पुलिस अधीक्षकों और आईजी से कानून व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दे सकते है। वही अपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए सीएम सख्त कार्रवाई के निर्देश दे सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews