MP Politics : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश में दलित-आदिवासी अत्याचार को लेकर BJP सरकार को घेरा

MP Politics : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश में दलित-आदिवासी अत्याचार को लेकर BJP सरकार को घेरा

MP Politics : मध्यप्रदेश में कांग्रेस लगातार दलित व आदिवासी अत्याचार के मुद्दे पर शिवराज सरकार पर हमलावर है। अब कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मप्र में दलित आदिवासी अत्याचार पर ट्वीट किया है। इसमें उन्होने लिखा है कि ‘भाजपा कुशासन’ में प्रदेश अपराध और अत्याचार का गढ़ बन गया है और यहां लगातार इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है। उन्होने कहा कि बीजेपी बाबासाहेब अंबेडकर के सामाजिक न्याय के सपने को तोड़ रही है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘मध्य प्रदेश में एक महीनें में ही दलित-आदिवासी अत्याचार की दूसरी बेहद निंदनीय व पीड़ादायक वारदात हुई है, जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। NCRB Report (2021) के मुताबिक़, भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के ख़िलाफ़ अपराधों का रेट सबसे ज़्यादा है। आदिवासियों के ख़िलाफ़ सबसे अधिक अपराध हुए है, हर दिन 7 से ज़्यादा अपराध हुए। मध्य प्रदेश के हमारे दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के नागरिक दशकों से भाजपाई कुशासन में अपमान का घूँट पी रहे हैं। भाजपा का “सबका साथ”, केवल विज्ञापनों में सिमटकर, एक दिखावटी नारा और PR Stunt बनकर रह गया है ! भाजपा, हर दिन बाबासाहेब अंबेडकर जी के सामाजिक न्याय के सपने को चूर-चूर कर रही है। हम माँग करते हैं कि छतरपुर जिले की इस घटना पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो।’ बता दें कि सीधी पेशाब कांड के बाद एक दिन पहले ही छतरपुर में एक दलित युवक के चेहरे पर मल फेंकने का मामला सामने आया है। इसे लेकर खड़गे ने बीजेपी पर निशाना साधा है। मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा ‘आदिवासी सम्मान यात्रा’ भी निकाली जा रही है जो 18 जिलों से गुजरेगी और 7 अगस्त को झाबुआ जाकर पूर्ण होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews