MP News: यात्री कृपया ध्यान दें! इसी हफ्ते से चलेगी ये 11 स्पेशल ट्रेनें, 5 ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ा, देखें शेड्यूल और रूट

Railway Station

MP Railway News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।  11 मार्च से भोपाल के समीप संत नगर स्टेशन पर 5 नई ट्रेनें पंचवेली एक्सप्रेस, भोपाल – दाहोद पैसेंजर, इंदौर बिलासपुर, भोपाल – इंदौर पैसेंजर और कोयंबटूर-जयपुर एक्सप्रेस रुकेगी।इन दिनों संत नगर स्टेशन से चौबीस घंटे में 28 ट्रेने हॉल्ट लेती हैं। नई पांच ट्रेनों के जुड़ते ही अब संत नगर स्टेशन पर यह संख्या 33 हो जाएगी। इसमें वीकली ट्रेनों को भी जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 51 हो जाती है।

होली स्पेशल ट्रेनों का रूट और शेड्यूल

  1. गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर-पटना स्पेशल ट्रेन 10 मार्च एवं 17 मार्च (शुक्रवार) को डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन से 05:05 बजे प्रस्थान दूसरे दिन 04:00 बजे पटना स्टेशन पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 09344 पटना-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल ट्रेन 11 मार्च और 18 मार्च (शनिवार) को पटना स्टेशन से 07.20 बजे प्रस्थान कर दुसरे दिन 06:15 बजे डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन पहुँचेगी। इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 21 कोच रहेंगे।रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा,बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना स्टेशनों पर रुकेगी।
  2. गाड़ी संख्या 05194 पनवेल-छपरा स्पेशल ट्रेन 10 मार्च और 17 मार्च को पनवेल स्टेशन से रात 10.50 बजे प्रस्थान कर  तीसरे दिन सुबह 8:50 बजे छपरा स्टेशन पहुंचेगी।  ट्रेन नंबर 05193 छपरा-पनवेल स्पेशल ट्रेन 9 मार्च और 16 मार्च को छपरा स्टेशन से 15:20 बजे प्रस्थान करेगी और यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों पर हाल्ट करेगी। ट्रेन रात नौ बजे पनवेल स्टेशन पहुंचेगी।इस गाड़ी में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 9 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य श्रेणी के साथ साथ 2 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
  3. गाड़ी संख्या 02155 रानी कमलापति-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 2.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी ।गाड़ी संख्या 02156 दानापुर- रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 13 को दानापुर स्टेशन से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी जं., पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी ।
  4. गाड़ी संख्या 09817 कोटा-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन  10 मार्च ( शनिवार एवं शुक्रवार) को कोटा स्टेशन से सुबह 9.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 09818 दानापुर-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल  11 मार्च (रविवार एवं शनिवार) को दानापुर स्टेशन से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9 बजे कोटा स्टेशन पहुंचेगी।यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बारां, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी ।
  5. गाड़ी संख्या 09526 नाहरलगुन-ओखा एक्सप्रेस स्पेशल 11 मार्च (शनिवार) को नाहरलगुन स्टेशन से सुबह 10 बजे प्रस्थान कर चौथे दिन (मंगलवार को) सुबह 3.35 बजे ओखा स्टेशन पहुंचेगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में राजकोट, अहमदाबाद, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, इटावा, प्रयागराज जंक्शन, बनारस, वाराणसी समेत 2 दर्जन स्टेशनों पर रुकेगी ।
  6. गाड़ी संख्या 02177 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन 10 मार्च एवं 12 मार्च (शुक्रवार एवं रविवार) को रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी।
  7. गाड़ी संख्या 02541 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन 10 मार्च (शुक्रवार) को गोरखपुर स्टेशन से रात 8.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तीसरे दिन सुबह 7.25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – गोरखपुर स्पेशल ट्रेन  12 मार्च (रविवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से रात 12.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रात 12.30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुँचेगी।यह गाड़ी रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, भरवा सुमेरपुर, रागौल, बाँदा, चित्रकूट धाम, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews