
Indian railway
MP Rail News/MP Railway : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे ने गाड़ी संख्या 20813/14 पुरी-जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस का विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर 31 अगस्त से प्रायोगिक तौर पर दोनों दिशाओं में 6 महीने के लिए ठहराव प्रदान किया गया है।
ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल
- गाड़ी संख्या 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 26 फरवरी 2024 तक विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर रात 11.38 बजे पहुंचकर, 11.40 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस 3 सितंबर से 29 फरवरी 2024 तक विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर रात 1.38 बजे पहुंचकर, 1.40 बजे प्रस्थान करेगी।
सितंबर में निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
- रेलवे लाइन के कार्य के चलते 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस 2 सितंबर को और गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस 5 सितंबर को निरस्त रहेगी।
- 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस दिनांक 2 सितंबर तक और 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 3 सितंबर को निरस्त ।
- 22909 बलसाड़-पुरी एक्सप्रेस 7 सितंबर को तथा 22910 पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस 3 एवं 10 सितंबर को निरस्त ।
- 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस 1 से 7 सितंबर तक तथा 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस 2 से 8 सितंबर तक निरस्त ।
- 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 8 सितंबर तक तथा 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 1 से 10 सितंबर तक निरस्त ।
- इंदौर-बिलासपुर ट्रेन नंबर 18233 एक्सप्रेस ट्रेन 1 से 7 सितंबर तक तथा ट्रेन क्रमांक 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस 2 से 8 सितंबर 2023 तक निरस्त रहेगी।
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन पर अपडेट
- मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं।
- 4 अक्टूबर को इंदौर से “पुरी-गंगासागर के साथ बैद्यनाथ एवं गया दर्शन यात्रा” के लिए भारत गौरव ट्रेन रवाना होगी, जो इंदौर, देवास, उज्जैन, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी।
- इसके तहत 8 रातें और 9 दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ एवं गया के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए 14,950 रुपए प्रति व्यक्ति (स्लीपर- इकॉनामी श्रेणी), रु. 23,750 रुपए प्रति व्यक्ति (3AC – स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 31,100 रुपा व्यक्ति (2AC – कम्फर्ट श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।
नोट – यात्री असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस या 139 नंबर पर संपर्क कर गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

