MP रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, आज से चलेगी ये पैसेंजर ट्रेन, अमरकंटक एक्सप्रेस में लगेंगे LHB कोच, 4 ट्रेनें निरस्त

indian railway

MP Rail News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आज 12 दिसंबर से पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा बीना-दमोह के बीच नई पैसेंजर ट्रेन शुरू होने जा रही है। इस ट्रेन में अनारक्षित श्रेणी के 10 कोच रहेंगे और एक्सप्रेस ट्रेन की तरह ही किराया लगेगा। यह ट्रेन अनारक्षित है सभी 18 स्टेशनों पर इसका स्टापेज रहेगा।

सोमवार को ट्रेन नंबर 01885 बीना-दमोह पैसेंजर बीना से शाम 6 बजे रवाना होगी जो शाम 7:35 पर सागर स्टेशन और रात 10 बजे दमोह स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी ट्रेन नंबर 01886 दमोह-बीना पैसेंजर मंगलवार को सुबह 6 बजे दमोह स्टेशन से प्रस्थान करेगी और सुबह 7:35 पर सागर पहुंचेगी। बीना सुबह 9:35 पर पहुंचेगी।

अमरकंटक एक्सप्रेस में लगेंगे LHB

वही जबलपुर से होकर दुर्ग से भोपाल के बीच चलने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस में 15 दिसंबर से एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इसके तहत रेलवे ट्रेन 12853-54 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस को एलएचबी कोच के साथ चलाएगा। इस ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक कोच में 10 सीट, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 132 सीट और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 216 सीट हैं। वहीं स्लीपर में 960 सीट हैं। इन कोचों के लगने के बाद अब अमरकंटक एक्सप्रेस में 1318 बर्थ हो गई हैं।

यह ट्रेनें सोमवार-मंगलवार को निरस्त

पश्चिम मध्य रेल कोटा मंडल के सालपुरा, केसोली एवं छाबड़ा गुगोर स्टेशन पर प्री नान-इंटरलॉकिंग/ नॉन इंटरलाकिंग के चलते 3 ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 19811 कोटा-इटावा एक्सप्रेस आज सोमवार 12 दिसंबर, गाड़ी संख्या 19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस मंगलवार 13 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 11603/11604 कोटा-बीना-कोटा मेमू आज 12 दिसंबर तक कोटा-अटरू-कोटा स्टेशन के बीच चलेगी एवं अटरू-बीना-अटरू के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews