MP School: शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, आज से शुरू होगा अभियान, छात्राओं को ऐसे मिलेगा लाभ

school student

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले शिवराज सरकार (Shivraj government) की स्कूली छात्राओं के लिए बड़ी तैयारी है। सरकार आज सोमवार 7 मार्च से प्रदेश में कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान शुरू करने जा रही है।इसके तहत स्कूल छोड़ चुकी छात्राओं (MP School Student)  को दोबारा से स्कूल में प्रवेश दिलवाया जाएगा, ताकी वे अपनी अधूरी शिक्षा (Education) को पूरा कर सके।इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़े.. MP Board:10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोनस अंक भी मिलेंगे, जल्दी आएगा रिजल्ट!

मध्य प्रदेश में शाला त्यागी छात्राओं को पुन: अपनी शिक्षा नियमित करने के उद्देश्य से महिला-बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department)  द्वारा आज सोमवार 7 मार्च से ‘कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव’ अभियान शुरू होगा। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” के लिए अभियान का मुख्य उद्देश्य 11 से 14 वर्ष की शाला त्यागी बालिकाओं को पहचान कर उनको स्कूलों में पुन: प्रवेश सुनिश्चित कराना है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, मप्र में फिर छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश के आसार

दरअसल,  वर्ष 2015 में शुरू किए गए “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान का सम्पूर्ण लक्ष्य बालिका के जन्म का उत्सव मनाना और उनको शिक्षित कर सक्षम बनाना है। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा शाला त्यागी किशोरियों को तीन सौ दिवस तक प्रोटीन, कैलोरी युक्त टेक होम राशन दिए जाने का भी प्रावधान है। विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अप्रैल माह में आँगनवाड़ी केन्द्रों का सर्वे कराया जाता है। इसमें 11 से 14 वर्ष की ऐसी किशोरियों की जानकारी एकत्र की जाती है। ऐसी बालिकाएँ जिन्होंने स्कूल छोड़ दिया है, शाला में एडमिशन नहीं लिया है, एक बार एडमिशन (MP School Admission) तो लिया है परंतु शाला नहीं जा रही या कुछ समय जाकर शाला जाना बंद कर दिया है, को टेक होम राशन दिया जाता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews