MP School : स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, 16 जून से शुरू होगा ये अभियान, एप से दर्ज होगी छात्रों-शिक्षकों की अटेंडेंस, इस तरह मिलेगा लाभ

school holiday

MP SCHOOL NEWS: मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। 15 जून से कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म हो जाएंगे और 16 जून से दोबारा स्कूल खुल जाएंगे। वही 16 जून से “स्कूल चले हम अभियान” की शुरुआत होगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि शमी ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

16 जून से शुरू होगा अभियान

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार, स्कूल चले हम अभियान की शुरुआत 16 जून से होगी और इसी के साथ बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति एम-शिक्षामित्र एप के माध्यम से लगाई जाएगी। अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 16 जून को स्कूल प्रबंधन समिति(MMDC) की बैठक होगी, 17 जून को बाल सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 19 से 26 जून तक पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।

एप से दर्ज होगी शिक्षकों-छात्रों की उपस्थिति

प्रमुख सचिव ने साफ कर दिया है कि सत्र की शुरुआत से ही एम शिक्षामित्र एप के माध्यम से बच्चों की व शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी।वही दूसरे व तीसरे चरण के लिए अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। इधर, शिक्षकों को स्कूल से बाहर शाला त्यागी बच्चों को ढ़ूंढ़ने के लिए गृह संपर्क अभियान चलाने के लिए भी कहा गया है। इसमें शिक्षकों को स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पूरी जानकारी विभाग को उपलब्ध करानी है। इसके अलावा स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है और स्टेट अचीवमेंट सर्वे की भी तैयारी शुरू कर दी गई है।

अक्टूबर से दिसंबर तक इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

23 अक्टूबर, 2023 से लेकर 25 अक्टूबर 2023 तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए दशहरा अवकाश रहेगा। वहीं 10 नवंबर 2023 से 15 नवंबर 2023 तक दीपावली की छुट्टियाँ रहेगी। वहीं इस साल शीतकालीन अवकाश 5 दिनों का होगा। 31 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।

https://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=88279

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews