MP School : 9वीं-12वीं तक के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, इस तरह मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ, 31 अक्टूबर की समय सीमा निर्धारित

MP school Education department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एमपी स्कूल (MP School) के कक्षा नौवीं से बारहवीं (9th-12th ) तक के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति (Scholarship) में परेशानी ना हो। इसके लिए नियम तय किए गए हैं। वही छात्रवृत्ति मिलने में परेशानी से छात्रों को बचाने के लिए समय सीमा के अंदर प्रोफाइल अपग्रेडेशन (Profile Upgradation) और ईकेवाईसी करवाने के निर्देश दिए गए हैं। वही कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों का खाता आधार लिंक नहीं होने की स्थिति में उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा।

दरअसल छात्रों को 31 अक्टूबर तक प्रोफाइल अपग्रेडेशन और ईकेवाईसी का काम पूरा करना होगा। इस मामले में लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया कि जिन छात्रों की केवाईसी अपडेट नहीं होगी, उनकी छात्रवृत्ति स्वीकृति शिक्षा पोर्टल पर नहीं की जा सकेगी।

Read  More : CG Weather : 2 दिन में मानसून की विदाई, 4 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, चक्रवाती सिस्टम होगा सक्रिय, आंधी-बारिश की चेतावनी

इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि हर छात्र को वही खाता दिया जाए, जो आधार से लिंक हो सके बिना आधार लिंक खाते में छात्रवृत्ति नहीं भेजी जाएगी। आदेश में कहा गया है कि ईकेवाईसी के पश्चात स्कूल के प्राचार्य को सुनिश्चित करना होगा कि छात्र ऑनलाइन छात्रवृत्ति पात्र की गणना शिक्षा पोर्टल परीक्षण के पश्चात ही किया जाए।

वही आयुक्त ने आदेश में स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने यह किसी तरह के और पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति मिलने के मामले में पूरी जिम्मेदारी प्राचार्य की होगी। बता दे कि नौकरी और 12वीं के छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान छात्रों के आधार लिंक सिंडेड बैंक खाते में किया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews