Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

mp shivraj cabinet meeting 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज 5 अप्रैल 2022 का दिन मध्य प्रदेश के लिए खास होने वाला है। एक तरफ शिवराज सरकार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री उघमी योजना लागू करने जा रही है वही दूसरी तरफ आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक (Shivraj Cabinet Meeting Today) होने जा रही है।इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव (Proposal)रखें जाएंगे, जिन पर चर्चा की जाएगी और फिर मंजूरी दी जाएगी।

यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी

आज होने वाली कैबिनेट बैठक में किसानों (MP Farmers) को बड़ी राहत मिल सकती है।बैठक में किसानों के क्रेडिट कार्ड पर जीरो प्रतिशत ब्याज पर शार्ट टर्म लोन पर विचार किया जा सकता है।वही प्रधान मुख्य वन सरंक्षण के 4 नए पद स्वीकार किए जा सकते है।कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 5 जिलों में औद्योगिक पार्क बनाने का प्रस्ताव, प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए भोपाल, रतलाम, सीहोर, धार और नरसिंहपुर में औद्योगिक पार्क बनाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इन क्षेत्रों में करीब 32 हजार करोड़ का निवेश हो सकता है। सरकार भूखंड विकसित करके देगी।

इसके अलावा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी मुहर लगाई जा सकती है।कैबिनेट में आईटी विभाग को लेकर भी प्रस्ताव आ सकता है। एमएसएमई विभाग द्वारा आईटी और निवेशकों को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा।  इसका आईटी के क्षेत्र वाले युवाओं और छात्रों को लाभ मिलेगा।वही निवेशकों को भी प्रदेश में इन्वेस्ट करने के लिए बुलाया जाएगा।इसके अलावा कई अहम मुद्दों को इसमें शामिल किया जा सकता है। आगामी चुनावों को देखते हुए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़े.. MP Police Transfer: मध्य प्रदेश में 167 पुलिसकर्मियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

राज्यपाल की अनुदान राशि बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भी पेश किया जा सकता है। स्वेच्छानुदान 2 करोड़ का हो सकता है, अभी राज्यपाल का स्वेच्छानुदान 1 करोड़ रुपए है। इसी तरह 1 लाख रुपए तक प्रति व्यक्ति मदद कर सकेंगे। अभी तक यह सीमा 50 हजार रुपए है। राज्यपाल का स्वेच्छानुदान बढ़ाए जाने के बारे में आज होने जा रही कैबिनेट की बैठक में विचार किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews