Teachers Recruitment : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, DPI ने जारी किया आदेश, बढ़ाई गई अवधि, 4075 पदों पर होनी है भर्ती

teacher news

MP Teachers Recruitment : मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जारी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों के लिए दूसरी काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। उच्च माध्यमिक शिक्षक की काउंसलिंग के बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 से 17 नवंबर तक संचालित थी। हालांकि एक बार फिर से ऐसे उम्मीदवारों को लाभ दिया गया है। सत्यापन की अवधि को पुनः बढ़ाया गया है।

उम्मीदवारों के पास आखिरी मौका

लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से 23 नवंबर को एक नवीन आदेश जारी किए गए। आर्डर कॉपी में स्पष्ट किया गया कि उच्च माध्यमिक शिक्षक पद हेतु उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की कार्रवाई 18 नवंबर 2022 तक निर्धारित थी। हालांकि इस दौरान कई अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।

दस्तावेज सत्यापन की अवधि

ऐसे अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेज सत्यापन नहीं कराया कराया गया था। जिसके बाद उन्हें अंतिम मौका दिया जा रहा है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अंतिम रूप से दस्तावेज सत्यापन के लिए अवधि को 25 नवंबर 2022 तक के लिए बढ़ाया गया है। उम्मीदवार निर्धारित केंद्र पर 25 नवंबर 2022 तक उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा ले।

4075 पदों पर भर्ती

दस्तावेज़ सत्यापन नहीं कराने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी मान्य नहीं की जाएगी। दरअसल उच्च माध्यमिक शिक्षक के 4075 पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों को जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय और संभागीय स्तर पर संयुक्त संचालक कार्यालय में उपस्थित होकर 25 नवंबर तक दस्तावेज सत्यापन कराने के कार्य को पूरा करना होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews