MP : छात्र-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 18 जिलों में अवकाश घोषित, आदेश जारी, स्कूल-दफ्तर रहेंगे बंद

राज्य शासन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा प्रदेश के 18 जिलों में अवकाश (holiday) घोषित किया गया। इस दौरान स्कूल-दफ्तर-कॉलेज से भी बंद रहेंगे। यह अवकाश उन नगर पालिका क्षेत्रों में रहेगा। जहां 18 जिलों में 27 सितंबर को चुनाव (MP Urban body election) होने हैं। इन क्षेत्रों में चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी। 46 निकायों में हो रहे चुनाव के मद्देनजर राज्य शासन ने यह फैसला लिया है।

दरअसल प्रदेश के 46 निकाय के 794 वार्ड में 27 सितंबर को मतदान होना है। चुनाव क्षेत्र में 27 सितंबर को सामान्य अवकाश घोषित कर दिया गया है। सरकारी दफ्तर स्कूल कॉलेजों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More : शिवराज कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: इस योजना में संशोधन, नई पदों की स्वीकृति, दतिया को सौगात

बता दें कि मध्य प्रदेश की सत्र नगर पालिका परिषद नवगठित नगर परिषद और पूर्व में गठित नगर परिषद में 27 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। संबंधित निकाय क्षेत्र में अवकाश की घोषणा की। जिन क्षेत्रों में चुनाव होने हैं, उसमें रतलाम झाबुआ अलीराजपुर खरगोन बुरहानपुर खंडवा सिवनी बालाघाट मंडला डिंडोरी उमरिया शहडोल छिंदवाड़ा बैतूल सिंगरौली सागर आदि शामिल है।

इससे पहले 814 वार्डों में चुनाव होने थे लेकिन 25 वार्डों में निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके हैं। खुरई नगर पालिका के 21 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि चार पार्षद अन्य निकायों में चुने गए हैं। जिसके बाद अब प्रदेश के 794 वार्डों में चुनाव होना है।

इनमें से अधिकतर निकाय आदिवासी बहुल जनसंख्या वाले हैं। जिनमें अब तक 4760 नामांकन प्राप्त हुए। जिनमें से 227 नामांकन को निरस्त करने के साथ 1244 लोगों द्वारा नाम वापस लिया गया। वहीं अब चुनावी मैदान में 3422 उम्मीदवार शामिल होंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews