MP नगरीय निकाय चुनाव: नामांकन पत्रों की संवीक्षा आज, 22 जून तक नाम वापसी, बी-फार्म जरूरी

mp nagriy nikaay chunav

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव को लेकर ताजा अपडेट है। अबतक महापौर के लिये 197 और पार्षद पद के लिए 34,314 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए है, इन नामांकन पत्रों का आज सोमवार को सभी रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा परीक्षण किया जाएगा और नियमानुसार जानकारी न पाए जाने पर नामांकन निरस्त किए जाएंगे, बाकी उम्मीदवार चुनाव के लिए पात्र होंगे। 22 जून तक उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। वही जिनका बी-फार्म जमा नहीं होगा, वह राजनीतिक दल का अधिकृत उम्मीदवार न होकर निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में रहेगा।

यह भी पढ़े..Transfer: कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, अब 10 जुलाई तक होंगे तबादले, जानें अपडेट

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में आज रात 8 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार महापौर पद के लिए 197 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 108 पुरूष, 88 महिला एवं एक अन्य अभ्यर्थी के नाम निर्देशन-पत्र हैं। पार्षद पद के लिए 34 हजार 314 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 16 हजार 389 पुरूष, 17 हजार 919 महिला और 6 अन्य अभ्यर्थी के नाम निर्देशन-पत्र हैं। महापौर पद के लिए नगरपालिक निगम मुरैना में 9, ग्वालियर में 12, सागर में 11, सतना में 15, रीवा में 14, सिंगरौली में 15, कटनी में 14, जबलपुर में 17, छिंदवाड़ा में 13, भोपाल में 12, देवास में 5, खण्डवा में 8, बुरहानपुर में 8, इंदौर में 22, उज्जैन में 9 और रतलाम में 13 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।

पार्षद पद के लिए जिला भोपाल में 370, श्योपुर में 340, मुरैना में 921, भिंड में 1279, ग्वालियर में 1142, दतिया में 406, शिवपुरी में 1119, गुना में 781, अशोकनगर में 745, सागर में 1307, टीकमगढ़ में 971, छतरपुर में 1594, दमोह में 669, पन्ना में 410, सतना में 1315, रीवा में 1125, सीधी में 244, सिंगरौली में 262, शहडोल में 555, अनूपपुर में 451, उमरिया में 398, कटनी में 445, जबलपुर में 1054, बालाघाट में 415, सिवनी में 442, नरसिंहपुर में 507, छिंदवाड़ा में 906, बैतूल में 10, हरदा में 372, नर्मदापुरम में 870, रायसेन में 933, विदिशा में 724, सीहोर में 888, राजगढ़ में 1350, आगर-मालवा में 651, शाजापुर में 482, देवास में 635, खण्डवा में 338, बुरहानपुर में 336, खरगोन में 653, बड़वानी में 160, झाबुआ में 93, धार में 144, इंदौर में 1140, उज्जैन में 1155, रतलाम में 804, मंदसौर में 941, नीमच जिले में 1060 तथा निवाड़ी जिले में 402 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये गये हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather: जबलपुर-ग्वालियर में जल्द होगी मानसून की एंट्री, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,बिजली गिरने की चेतावनी

नगरीय निकाय निर्वाचन में अब तक महापौर पद के लिए 3 और पार्षद पद के लिए 2036 अभ्यर्थी ने ऑनलाइन नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए हैं।नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा आज 20 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून (अपरान्ह 3 बजे तक) है। इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रथम चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 17 जुलाई और दूसरे चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 18 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी। निर्वाचन 347 नगरीय निकायों में होगा। इनमें 16 नगरपालिक निगम, 76 नगर पालिका परिषद और 255 नगर परिषद हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews