MP Weather : पूरे हफ्ते छाएंगे बादल, गरज चमक के साथ बारिश के आसार, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

फरवरी के पहले सप्ताह में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा।
MP Weather

MP Weather Update Today: फरवरी का महीना लगते ही ठंड का असर कम हो गया है, इस पूरे हफ्ते मध्य प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनने वाली है। हवाओं का रूख बदलने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 2 से 4 फरवरी तक पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बादल छाएंगे और बारिश होगी। 2 दिन बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री तक वृद्धि और फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने से 2 से 4 फरवरी तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने के साथ गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। बारिश के शुरू होते ही सर्द हवाएं चलेंगी और तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में नया पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के पास द्रोणिका के रूप , पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप और हरियाणा एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में प्रेरित चक्रवात मौजूद है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। इसके अतिरिक्त एक प्रति चक्रवात तेलंगाना पर बना हुआ है। हवाओं का रुख भी दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। अभी दो दिन तक रात के तापमान में वृद्धि की संभावना कम है लेकिन दो तीन फरवरी को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने पर बादल छाने के आसार हैं।

1 से 4 फरवरी तक बादल बारिश

  • फरवरी के पहले सप्ताह में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा।
  • 1 फरवरी को ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों बादल छा सकते है।
  • 2 फरवरी को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगरमालवा में बारिश के आसार है।
  • 2 फरवरी से ठंड का असर बढ़ेगा, तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है।
  • 3 फरवरी को कई जिलों बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।कहीं कहीं घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कई शहरों का तापमान 7 डिग्री से नीचे जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews