मध्य प्रदेश वेदर : रविवार को 25 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, आंधी-वज्रपात के आसार, मानसून की दस्तक जल्द, जानें IMD नया अपडेट

टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से 4 जून तक आंधी-बारिश का का दौर जारी रहेगा । इसके साथ ही 15 जून से पहले मानसून के प्रदेश में पहुंचने का अनुमान है।
MP Weather update

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों और वातावरण में नमी के चलते 4-5 जून तक प्रदेश के मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है। आज नौतपा के आठवें दिन मध्य प्रदेश के 25 जिलों में बारिश के साथ आंधी बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।फिलहाल कहीं भी हीट वेव का अलर्ट नहीं है।

रविवार को रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, चंबल, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि दिन के तापमान में कुछ वृद्धि भी हो सकती है।छत्तीसगढ़ में तय समय से पहले मानसून के पहुंचने के बाद अनुमान है कि मध्य प्रदेश में मानसून 10-12 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। इस बार प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। फिलहाल प्री मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं।

चक्रवात का प्रभाव, 4 जून तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

पाकिस्तान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से एक द्रोणिका पंजाब, हरियाणा से उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक बनी हुई है। एक अन्य द्रोणिका उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी विदर्भ तक बनी हुई है।बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के पास है। इन मौसम प्रणालियों और हवाओं के साथ नमी आने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है।

MP Weather : 4 जून तक ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

  • 1 जून रविवार: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, बुरहानपुर और बैतूल में तेज आंधी /बारिश ।
  • 2 जून सोमवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया और शिवपुरी में आंधी-बारिश ।
  • 3 जून मंगलवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश / हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक।
  • 4 जून बुधवार: इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहापुर, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

MP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews