MP Weather : प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, 2 संभागों में बारिश-बादल के आसार, 15 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश हो सकती है, वही अभी ठंड के लिए इंतजार करना होगा। रविवार को प्रदेश के अन्य जिलों के मौसम में भी कोई भी बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार दिख रहे हैं।
MP weather

MP weather update: मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम के दो रंग देखने को मिल सकते है।एक तरफ जहां उत्तर भारत में बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया है, वही नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।उत्तरी हवाओं के चलते 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, हालांकि तापमान में हल्का उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भोपाल में सुबह धुंध छाई छाने के साथ हवा की औसत गति 8 से 10 किमी प्रति घंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। अगले हफ्ते से तापमान के 15 डिग्री से नीचे पहुंचने का अनुमान है, वही नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।

नवंबर अंत में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर मध्य समुद्र तल से 3.6 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। इसका कोई विशेष असर नहीं होने के कारण एमपी में तेज ठंड नहीं पड़ रही है और हल्की उमस गर्मी का अहसास हो रहा है। अगले 5-6 दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा, इसके बाद ठंडी हवाओं का असर तेज होगा और तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ेगी। अगले हफ्ते से तापमान के 15 डिग्री से नीचे पहुंचने का अनुमान है, वही नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में रातें सर्द रही , दिन में 30 डिग्री के आसपास तापमान रहा।
  • अमरकंटक, पचमढ़ी, मंडला, राजगढ़, शाजापुर और गुना जैसे शहरों में रात का पारा 15 डिग्री के नीचे और दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास ।
  • हिल स्टेशल पचमढ़ी, शाजापुर और अमरकंटक में शनिवार रात तापमान 13 डिग्री के आसपास ।
  • भोपाल, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, मंडला और टीकमगढ़ में पारा 17 डिग्री से नीचे , दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास
  • बालाघाट में 15.8, उमरिया में 17, टीकमगढ़ में 16.01, मंडला में 15, जबलपुर में 17.4, उज्जैन में 18, ग्वालियर में 18.4, इंदौर में 18.4 और भोपाल में 16.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
  • भोपाल में 31.5, ग्वालियर में 32.6, इंदौर में 32.6, उज्जैन में 33.8 और जबलपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews