MP Weather : 34 जिलों में 2 दिन मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी, 13 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD का नया अपडेट

11 और 12 जनवरी को ग्वालियर-जबलपुर समेत 34 जिलों में मेघगर्जन, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।13 जनवरी से फिर मौसम बदलेगा और तेज सर्दी का अगला दौर शुरू होगा। इस महीने 12-15 दिन तक शीतलहर की स्थिति बनेगी।
IMD Weather Update

MP Weather Update : नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और हवाओं के रूख बदलने से मध्य प्रदेश में आज शनिवार से मौसम बिगड़ने का अनुमान है। शनिवार रविवार को 2 दर्जन जिलों में मेघगर्जन, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इन दो दिनों में तापमान में वृद्धि होगी लेकिन घना कोहरा छाया रहेगा।

13 जनवरी से फिर मौसम में बदलाव होगा और तापमान में गिरावट आएगी, जिससे कड़ाके की ठंड का अगला दौर शुरू होगा।जनवरी में 12 से 15 दिन शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति रहने के आसार है। आज राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।हल्की धुंध की स्थिति बनी रह सकती है।

MP Weather : आज कहां कहां घना कोहरा

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, जिलों में घना कोहरा देखने को मिलेगा।  रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं।ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

11-12 जनवरी को इन जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट

  • शनिवार को ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़, सिवनी, छतरपुर, पन्ना, सतना, मुरैना, पांढुर्णा, दतिया, विदिशा, भिंड, निवाड़ी, दमोह और नरसिंहपुर में गरज-चमक के साथ बारिश ।
  • गुना, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, शिवपुरी, अशोकनगर और बुरहानपुर में बारिश के साथ ओले ।
  • रविवार को जबलपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, सतना, रीवा, अनूपपुर, डिंडौरी, पांढुर्णा, बैतूल मंडला, नरसिंहपुर और सिवनी में बारिश की संभावना।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews