मध्य प्रदेश मौसम : आज शुक्रवार को 32 जिलों में बिजली-मेघगर्जन और भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल-IMD अपडेट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
MP Weather Update

अलग-अलग स्थानों पर बनी प्रभावी मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में 14-15 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।आज शुक्रवार को 20 जिलों में अति भारी बारिश और 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना है।

इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। खास करके ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। प्रदेश में अब तक औसत 15 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 71% ज्यादा है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 84% और पश्चिमी मध्य प्रदेश – औसत से 60% अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में झारखंड के आसपास कम दबाव के क्षेत्र बना हुआ है और उत्तर प्रदेश से होकर मानसून द्रोणिका गुजर रही है। इसके असर से फिलहाल 14-15 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इसके असर से ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में से कहीं कहीं भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है, अन्य जिलों में बादल बारिश का दौर जरी रहेगा।

MP Weather : 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

  • शुक्रवार 11 जुलाई: जबलपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर में मध्यम से भारी बारिश।  बाकी के जिलों में हल्की बारिश ।
  • शनिवार 12 जुलाई: जबलपुर, दमोह, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, उमरिया, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज में मध्यम से भारी। 
  • रविवार 13 जुलाई: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, दतिया, दमोह, सिवनी, बालाघाट में मध्यम से भारी बारिश। 
  • सोमवार 14 जुलाई: कई जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं कहीं भारी बारिश का अलर्ट। मेघगर्जन तेज हवा / बिजली गिरने चमकने की चेतावनी।

MP Weather Forecast till 14 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews