MP Weather : 30 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन-बारिश की चेतावनी, चलेगी तेज रफ्तार से हवा, जानें अपने शहर का हाल, IMD लेटेस्ट अपडेट

शनिवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं कहीं ओले गिर सकते है ।
Weather Update

MP Weather Aler :अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है। आज शनिवार को भी 33 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश व तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

आज शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं  चल सकती हैं।फिलहाल सोमवार तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा लेकिन रविवार सोमवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

MP Weather : आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिले में ओलावृष्टि की साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, कला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और मैहर जिलों में वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में और पंजाब पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। दक्षिणी पाकिस्तान और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। इसके असर से 15 अप्रैल तक लू का आसार नहीं है लेकिन तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews