मध्य प्रदेश मौसम : आज रविवार को 39 जिलों में मेघगर्जन वज्रपात- बारिश का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

अलग-अलग स्थानों पर बनी प्रभावी मौसम प्रणालियों के असर से अगले 48 घंटों के लिए ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, उज्जैन संभाग के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
MP Weather

चक्रवात, द्रोणिका समेत अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से रविवार-सोमवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, उज्जैन संभाग के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। आज रविवार को 19 जिलों में अति भारी और 22 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक एमपी में 75 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1 जून से 12 जुलाई तक  239.8 मिमी की जगह 420.3 मिमी पानी गिर चुका है। कई जिलों में 100 से 300 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।बारिश के चलते अबतक शहडोल में बाणसागर डैम के सात गेट ,जबलपुर के बरगी डैम के  पांच गेट और उमरिया में जोहिला डैम के दो गेट खोले गए।

रविवार सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • रविवार के लिए ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, धार, झाबुआ, रतलाम, नीमच और मंदसौर में अति भारी बारिश।
  • भोपाल, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, इंदौर, देवास, सीहोर, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, भिंड, दतिया, पन्ना और सतना में भारी बारिश।
  • 14 जुलाई सोमवार को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, बड़वानी, खरगोन, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली भारी बारिश । बाकी जिलों में भी हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

मानसून द्रोणिका वर्तमान में सूरतगढ़, सीकर, ग्वालियर, सिद्धि, डाल्टनगंज, कोंटाई से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक द्रोणिका उत्तरी हरियाणा से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है, जो दक्षिणी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होकर जा रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बारिश का दौर जारी है हालांकि सोमवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है।

MP Weather Forecast till 15 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews