मध्य प्रदेश मौसम: आज शनिवार को 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 8 शहरों में हीटवेव, जानें मानसून पर ताजा अपडेट

दक्षिण-पश्चिम मानसून के 15-16 जून को मध्यप्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है।इससे पहले प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश, आंधी और बिजली चमकने गिरने के भी आसार है।
MP Weather Update

चक्रवात और द्रोणिका के असर से मध्य प्रदेश में मौसम बदला हुआ है।शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर रहा। वही कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया ।इसमें खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।आज शनिवार को 8 जिलों में हीटवेव और 38 जिलों में बारिश व आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

फिलहाल 2-3 दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला हैं।इधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भी फिर से रफ्तार पकड़ ली है, ऐसे में उम्मीद है कि 15 से 18 जून के बीच कभी भी मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।

15-16 जून को MP में दस्तक देगा मानसून

  • वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर ही गुजर रही है। तेलंगाना के पास बने चक्रवात और कर्नाटक से आंध्रा के तट तक बनी द्रोणिका के असर से अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।उत्तर-पश्चिमी राजस्थान एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।
  • इस चक्रवात से मध्य प्रदेश, विदर्भ होते हुए मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है। अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते रुक-रुककर बारिश का दौर चल रहा है। शनिवार रविवार को विशेषकर इंदौर, नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।उम्मीद है कि 17-18 जून को मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

MP Weather : 17 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

  • 14 जून शनिवार: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट।रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में तेज बारिश । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, पन्ना, सतना, मऊगंज, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश ।
  • 15 जून रविवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश /हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा ।
  • 16 जून सोमवार: मंडला  बालाघाट में तेज बारिश । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में हल्की बारिश/हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक।
  • 17 जून मंगलवार: जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर में भारी बारिश । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश / हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews