MP Weather: 3 दिन बाद लगेगी झमाझम की झड़ी, आज इन जिलों में गरज के साथ बौछार

rajasthan weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 3 दिन बाद मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather) बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के कारण सोमवार से प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में बारिश शुरू होने के आसार हैं। वही 18 अगस्त के बाद राजधानी सहित जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।मौसम विभाग (MP Meteorological Departmentt) ने आज रविवार को 9 संभागों के साथ उज्जैन जिले में कहीं कहीं बौछारें (Rain) पड़ने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 19 अगस्त के बाद फिर झमाझम के आसार, आज इन जिलों में बौछार

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, आज रविवार को होशंगाबाद, ग्वालियर-चंबल, भोपाल, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, सागर और रीवा संभागों के साथ उज्जैन जिले में कहीं कहीं बारिश की संभावना है। वही जबलपुर और चंबल संभाग में गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और मानसून ट्रफ का पूर्वी छोर भी बंगाल की खाड़ी के प्रभाव के चलते सोमवार से प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में बारिश शुरू होने के आसार हैं। वही 3 दिन बाद भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

यह भी पढ़े.. मंत्री प्रेम सिंह पटेल की अचानक तबियत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से भोपाल शिफ्ट करने की तैयारी

मौसम विभाग (MP Weather Cloud) का पूर्वानुमान है कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने से आज रविवार से फिर पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की कुछ गतिविधयां शुरू होने के आसार हैं।बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के 17 अगस्त को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ने की संभावना है। करीब 3 दिन यानि 18 अगस्त के बाद राजधानी सहित जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

यहां देखें कहां कितनी हुई बारिश

मध्य प्रदेश में 1 जून से 13 अगस्त तक सामान्य बारिश से 6% यानी अब तक करीब 25 इंच पानी बरस चुका है, हालांकि वर्तमान में मालवा-निमाड़ और बुंदेलखंड के पन्ना-दमोह जिलों में 50% से कम बारिश (Rain) हुई है।13 जिले धार, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, इंदौर, खंडवा, हरदा, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट में अब भी रेड जोन में हैं।इसके अलावा श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, उज्जैन, मंदसौर, भिंड, रीवा, सीधी और सिंगरौली में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।भोपाल-होशंगाबाद और सागर में अभी तक सामान्य बारिश हुई है, जिसके कारण यह इलाके ग्रीन जोन में हैं।

अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की मानें तो 16 या 17 अगस्त तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है,  जो दक्षिण छत्तीसगढ़ तथा दक्षिणी मध्य प्रदेश होते हुए पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा ।16 व 17 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और राजस्थान के कुछ जिलों में 18 अगस्त को भारी बारिश का अर्लट जारी किया गया है। वही हिमाचल प्रदेश में भी 18 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews