मध्य प्रदेश मौसम : मंगलवार को 17 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD ताजा पूर्वानुमान

अगले 48 घंटे में नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर और आसपास के जिलों में अच्छी और जबलपुर शहडोल संभाग भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
MP Weather update

MP Weather Update : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के चलते अगले 48 घंटों के लिएउत्तर-पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। आज मंगलवार को 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है, अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

फिलहाल 18-19 जुलाई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।जुलाई के महीने में मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, अब तक प्रदेश में 18 इंच बारिश हो चुकी है।

48 घंटों के लिए इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • मंगलवार के लिए : नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में तेज बारिश का अलर्ट। बाकी बचे जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश
  • बुधवार के लिए :  रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश।ग्वालियर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में मध्यम। बाकी जिलों में  हल्की बारिश ।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

बंगाल की खाड़ी, उत्तरी-पश्चिमी मध्य प्रदेश और बांग्लादेश से सटे हिस्सों में एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। दक्षिण राजस्थान से मध्य प्रदेश के मध्य भाग से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक मानसूनी ट्रफ लाइन बनी हुई है।इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है जिससे प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।हालांकि उत्तर-पश्चिमी प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

  • पूरे प्रदेश में अब तक 456.6 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत वर्षा 260 मिमी मानी जाती है। इस तरह प्रदेश में अब तक 76 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
  •  निवाड़ी जिले में 102 प्रतिशत (कोटा पूरा) बारिश हो चुकी है।
  • प्रदेश के पूर्वी हिस्से-जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर के साथ नर्मदापुरम ग्वालियर-चंबल संभाग में भी अच्छी बारिश हो चुकी है लेकिन इंदौर-उज्जैन के 15 जिलों में से 10 में अबतक दस इंच से कम पानी गिरा है।
  • भोपाल में अब तक 14 इंच  और रायसेन में  21 इंच बारिश दर्ज।
  • सीहोर, राजगढ़ और विदिशा में 15 इंच से ज्यादा वर्षा।

MP Weather Forecast till 18 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews