मध्य प्रदेश मौसम: सोमवार को 50 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने की भी चेतावनी, 48 घंटे में मानसून की एंट्री संभव

आज सोमवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, सागर संभाग में बादल बारिश और बिजली की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा आंधी चल सकती है।
MP Weather

चक्रवात व द्रोणिका समेत 6 मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले हुए है। आज सोमवार को 50 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान नरसिंहपुर व डिंडौरी में भारी वर्षा होगी।अगले 24 घंटे में मानसून के गुजरात, छग एवं ओडिशा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने से 18 जून तक प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है।

रविवार को सबसे ज्यादा नरसिंहपुर में 27 मिमी बारिश हुई । भोपाल, खंडवा, मंडला, उमरिया, दतिया ,नर्मदापुरम के पिपरिया ,सिवनी मालवा, बड़वानी में आंधी बारिश हुई। भोपाल में बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। सीधी में तापमान में 41.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 40.7 डिग्री, खरगोन में 40.2 डिग्री और उमरिया में पारा 40 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया गया

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय कई मौसम प्रणालियां

  • वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर ही गुजर रही है। दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है, जो दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। पूर्वी एमपी से लेकर बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो छग, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होकर गुजर रही है।
  • उत्तरी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। इससे लेकर पश्चिमी एमपी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। पूर्वी यूपी और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है।

MP Weather :अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

सोमवार 16 जूनः नरसिंहपुर, डिंडौरी में भारी बारिश । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और नीमच में बारिश/हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ।

मंगलवार 17 जूनः सागर और बालाघाट में भारी बारिश। इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, शाजापुर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में बारिश/हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक।

बुधवार 18 जून: सिवनी, मंडला में भारी बारिश । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में आंधी-बारिश ।

गुरूवार 19 जून: रीवा, सीधी में अति भारी बारिश ।डिंडौरी, मऊगंज, अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल और नीमच में भी हल्की बारिश ।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews