मध्य प्रदेश मौसम : 3 दिन छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के भी आसार, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान- शहरों का हाल

आज दक्षिणी हिस्से में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है, अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी लेकिन रातें ठंडी रहेगी।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Forecast : मध्य प्रदेश से मानसून ने भले ही विदा ले ली हो लेकिन वातावरण में नमी के चलते दक्षिण के हिस्से में अब भी बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल दो-तीन दिनों तक भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में  बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।  आज गुरूवार को दक्षिणी हिस्से में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। भोपाल, इंदौर और सागर संभाग में रातें ठंडी रहेंगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी ।फिलहाल 18 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।दीपावली के बाद प्रदेशभर में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है जिससे सुबह और रात के वक्त हल्की सर्द हवाएं और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

आज कहां कैसा रहेगा मौसम

भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, झाबुआ, अलीराजपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, बालाघाट और पांढुर्णा में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 14° उत्तर/72° पूर्व, कारवार, कलबुर्गी, निज़ामाबाद, कांकेर, चांदबाली, 21.0° उत्तर/90.0° पूर्व, 22.0° उत्तर/95.0° पूर्व और 23.0° उत्तर/98.0° पूर्व से होकर गुज़र रही है। एक ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और संलग्न लक्षद्वीप क्षेत्र पर सक्रिय है, जो ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से 19 अक्टूबर के आसपास केरल-कर्नाटक तटों से दूर दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। वर्तमान में पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिससे हवाओं के साथ नमी आ रही है। प्रदेश में बादल और तापमान में गिरावट से रातें ठंडी होने लगी है। मौसम अभी दो-तीन दिनों तक ऐसा ही बना रह सकता है।

Madhya Pradesh: 1 जून से 15 अक्टूबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में अब तक 48 इंच बारिश हो चुकी है वैसे 37.3 इंच पानी गिरना था। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37.2 इंच है। अब तक 124 प्रतिशत बारिश हो चुकी है पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
  • गुना में सबसे ज्यादा 65.6 इंच बारिश हुई। मंडला-रायसेन में 62 इंच और श्योपुर-अशोकनगर में 56 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार में सबसे कम बारिश हुई।
  • इंदौर संभाग में सामान्य बारिश का लक्ष्य पूरा हो गया। हालांकि उज्जैन में कोटा पूरा नहीं हो पाया । सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों में मानसून का जोरदार असर रहा। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र संभाग में औसत से ज्यादा बारिश हुई।
  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।

MP Weather Forecast Till 19 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews