MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में परिवर्तन, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

CG Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update Today 18 Feb 2022) में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है और तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। पिछले 24 घंटे में बालाघाट में हल्की बारिश दर्ज की गई है और आज सुबह से कई जिलों में बादल छाए हुए है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 18 फरवरी 2022 को भी 4 जिलों में बूंदा बांदी की संभावना जताई है और 16 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़े.. केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA के साथ मिलेगा 38692 रुपए का एरियर! जानें कैसे?

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, आज 18 फरवरी 2022 को बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट में बूंदाबांदी के आसार है। पिछले 24 घंटों में बालाघाट में हल्की बारिश दर्ज की गई वही सबसे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रीवा एवं नौगांव में दर्ज किया, जबकि शेष संभागों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इंदौर में शुक्रवार को बादल दिखाई दे रहे हैं और हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक,  वर्तमान में हवाओं का रूख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बनने से ठंडक बरकरार है।वहीऊपरी स्तर पर हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी के चलते बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और बादल छाए हुए है।सर्द हवाएं चलने और बादल बने रहने के कारण शुक्रवार को दिन के तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज हो सकती है।वही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के जिलों में बारिश भी होने की संभावना है। ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय बना हुआ है।

यह भी पढ़े.. MP Corona: अब एक्टिव केस 9700, आज 888 नए पॉजिटिव, जल्द हटेगा नाइट कर्फ्यू

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश मे 22 फरवरी तक अलग-अलग जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं-बारिश के आसार हैं। बिहार-झारखंड, केरल, तमिलनाडु और लक्ष्यदीप के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हल्की बारिश और अंडमान-निकोबार में 3 दिनों तक भारी बारिश के आसार है।वही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख आदि इलाकों में 5 दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews