मध्य प्रदेश के मौसम पर ताजा अपडेट, 6 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, रक्षाबंधन पर IMD ने जारी किया अलर्ट

19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन के दिन प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटे में 40 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश होने की संभावनाएं है।
IMD Weather Update

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में सोमवार को एक्टिव होने वाले वेदर सिस्टम से मंगलवार से वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। खास करके 21-22 अगस्त को पूर्वी हिस्से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भारी बारिश का अनुमान है। वही पश्चिमी हिस्से में भी अच्छी बारिश के आसार है। आज रविवार को 36 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।इस दौरान कई जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक की भी चेतावनी दी गई है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो मानसून द्रोणिका फिलहाल मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है, जो दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र तक जा रही है। दक्षिणी बांग्लादेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण को तीन-चार दिनों में आगे बढ़कर उत्तर-पश्चिमी मप्र तक पहुंचने की संभावना है, ऐसे में अगले 24 घंटों में शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हैं। बैतूल, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, डिंडौरी, कटनी, सिवनी, मंडला एवं बालाघाट जिलों में  मध्यम वर्षा हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, अनुपपुर, बालाघाट, पूर्वी रायसेन में बिजली के साथ भारी बारिश ।
  • सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, दमोह, छतरपुर में मध्यम बारिश ।
  • खजुराहो, टीकमगढ़, निवाड़ी, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांडुर्णा, नरसिंहपुर, दतिया भिंड, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर कलां, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, विदिशा ,बुरहानपुर, खरगोन/महेश्वर, खंडवा/ओंकारेश्वर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, सागर, शाजापुर, आगर-मालवा में हल्की बारिश।
  • भोपाल, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, उज्जैन, देवास समेत सभी जिलों में मौसम में बदलाव के आसार।

सोमवार-मंगलवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी

  • सोमवार को बंगाल की खाड़ी में भी एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे मानसून की गतिविधि बढ़ेगी । इसके असर से 20-21 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।20 अगस्त से पूरे मध्य प्रदेश में भारी बारिश तो 22 अगस्त को अति भारी बारिश होने का अनुमान है।
  • मध्य प्रदेश में 1 जून से 16 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से 13% अधिक वर्षा हो चुकी है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश – औसत से 11% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 14% अधिक बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश मंडला जिले में हुई है। सिवनी, श्योपुर, नर्मदापुरम में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews