MP Weather : जनवरी में दिखेगा मौसम में बड़ा बदलाव, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, बारिश के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather news

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश के मौसम के मिजाज एक बार फिर बदले बदले नजर आ रहे है। जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा के चलते सर्दी का अहसास होने लगा है, मप्र मौसम विभाग (MP Meteorological Department) की मानें तो अगले दो से तीन दिन में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।अभी पश्चिमी विक्षोभ भी नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से मौसम प्रभावित हो सके।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather  Today) के अनुसार, जनवरी-फरवरी में ठंड में तेजी देखने को मिलेगी। शीतलहर के भी हालात बनेंगे। आने वाले दिनों में इंदौर, ग्वालियर और चंबल में रात का तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री गिरेगा वही भोपाल-जबलपुर में सामान्य और सागर में रात का पारा सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है। शहडोल, रीवा, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभागों में रात का तापमान औसतन 1 से 2 डिग्री कम रहने का अनुमान है, कोल्ड वेव का असर रहेगा। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड समेत प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री से ज्यादा गिर सकता है।

गिरेगा तापमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, 19 दिसंबर के बाद एक बार फिर तापमान के गिरते ही उत्तरी हवाएं आना शुरू हो जाएंगी और ठंड बढ़ने लगेगी। राजस्थान और उत्तरी भारत में तेजी से तापमान के गिरने के आसार है, उत्तरी पूर्वी हवा के कारण ग्वालियर चबंल और इंदौर में भी अगले दो से तीन दिन में पारा तीन से चार डिग्री की नीचे आ सकता है।दिन का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।जबलपुर में 20 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड महसूस होने लगेगी।

जनवरी में बारिश के आसार

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग (MP Weather forecast) के अनुसार,  जनवरी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है, ऐसे में बारिश की संभावना बनने के संकेत है, ओले भी गिर सकते है।  फरवरी में ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 21 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार बन सकते हैं, कुछ इलाकों में बूंदबांदी देखने को मिल सकती है। बादल छाने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews