मध्य प्रदेश मौसम : शुक्रवार को 25 जिलों में वज्रपात-भारी बारिश का अलर्ट, कई स्कूलों में अवकाश घोषित, IMD ताजा पूर्वानुमान

लगातार हो रही बारिश के चलते रीवा सतना और पन्ना के स्कूलों में आज 18 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी शासकीय ,अशासकीय,मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।
MP Weather

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात समेत कई मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने से अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खास करके शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

19-20 जुलाी को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है,  शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होन सकती हैं। बता दे कि इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में औसत 18.5 इंच बारिश हो चुकी है जो साढ़े 7 इंच बारिश ज्यादा है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट।
  • छतरपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सागर, सतना और टीकमगढ़ में बाढ़ जैसे हालात बन सकते है।
  • अशोकनगर, दतिया, गुना, ग्वालियर, मुरैना, राजगढ़, श्योपुर, शिवपुरी और विदिशा जिलों में बाढ़ का खतरा ।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

मानसून द्रोणिका बीकानेर, दतिया, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने अवदाब के क्षेत्र से डेहरी, पुरुलिया, दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर अवदाब (निम्न वायुमंडलीय दबाव का क्षेत्र) का क्षेत्र बना हुआ है। शनिवार तक इस मौसम प्रणाली के दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तरी मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। कहीं कहीं बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते है।

MP Weather Forecast 21 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews