मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव, 2 दिन गरज चमक के साथ बारिश के आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के जिलों में अगले दो दिन हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। 20 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और ठंड का असर देखने को मिलेगा।
MP Weather

MP Weather Update Today: पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन वातावरण में नमी के चलते दो दिन बादल छाने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 20 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आएगा और बारिश की गतिविधियों में कमी आते ही गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा।

सबसे पहले ठंड की दस्तक ग्वालियर-चंबल संभागों से होने का अनुमान है, क्योंकि उत्तर भारत के राज्यों में ठंड की शुरुआत होगी जो धीरे-धीरे मध्य भारत की तरफ आएगी।हालांकि गुरुवार को प्रदेश के पांच शहरों राजगढ़, ग्वालियर, नौगांव, खजुराहो और रीवा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा, जिससे हल्की ठंडक महसूस हुई।

Madhya Pradesh में 18-19 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश 

एमपी मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, मंडला, बालाघाट और सिवनी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। 19 अक्टूबर को बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

क्या कहता है मध्य प्रदेश मौसम विभाग

बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र और राजस्थान पर प्रति चक्रवात मौजूद है। दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट और उससे लगे उत्तरी तमिलनाडु के तट पर एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी लक्षद्वीप पर हवा के ऊपरी भाग और पूर्वी असम पर भी हवा के ऊपरी भाग में भी एक एक चक्रवात बना हुआ है। इस मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदला हुआ है , जिसके असर से शुक्रवार को जबलपुर, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है, शेष क्षेत्रों में नमी कम होने के कारण रात के तापमान में गिरावट आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews