MP Weather Update: फिर बिगड़ा मौसम, आज 24 जिलों में आंधी- बारिश की चेतावनी, गिर सकते है ओले, जानें अपने शहर का हाल

बुधवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं जिनकी स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
Weather Update

MP Weather : चक्रवात, द्रोणिका और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 अप्रैल तक प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। बुधवार-गुरुवार को नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर और भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं ओले गिरने और आंधी चलने की भी संभावना है।गुरुवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ग्वालियर, चंबल संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

मंगलवार को सीधी में 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान ,हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 20.6 डिग्री सेल्सियस और दिन का सबसे अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान धार में रिकार्ड हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे तक बैतूल के भैंसदेही में 0.2, हरदा के रहटगांव में 0.1 और सीहोर के आष्टा में 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई। दक्षिणी मध्य प्रदेश के कई शहरों में बूंदाबांदी हुई।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

  • वर्तमान में मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मध्य महाराष्ट्र पर बने चक्रवात से लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु तक भी एक द्रोणिका बनी है।गुरुवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने की भी संभावना है।
  • इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने से बुधवार-गुरुवार को नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।  गुरुवार को ग्वालियर, चंबल संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

अगले 72 घंटे बादल/बारिश/आंधी का अलर्ट

  • 2 अप्रैल बुधवार : इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, पांढुर्णा में  बारिश ओले गिरने का अलर्ट है। रायसेन, सीहोर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड में तेज आंधी चल सकती है।
  • 3 अप्रैल गुरूवार: नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला में ओले गिर सकते हैं, जबकि ग्वालियर, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, हरदा, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, पन्ना और सतना में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट है।
  • 4 अप्रैल शुक्रवार: सिवनी में ओले गिरने का अलर्ट है। मंडला और बालाघाट में तेज आंधी चल सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews